10.4 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्यबारिश के पानी में डूबकर बाइकसवार की मौत, रोडवेज ने बंद की...

बारिश के पानी में डूबकर बाइकसवार की मौत, रोडवेज ने बंद की सिटी बस सेवा

Published on

फरीदाबाद

जिले में बीते 24 घंटों में हुई भीषण बारिश एक बाइक सवार की मौत की वजह बन गई। जहां सेक्टर-21 ए के पास बारिश के पानी में डूबने से बाइक सवार की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक बारिश के चलते शख्स मोटरसाइकिल से फिसल कर गिर गया था।फरीदाबाद में पिछले 24 घंटे में हुई 112 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। भारी बारिश के चलते लगे पानी से सड़क मार्ग के हालात बद से बदतर हो गए हैं। सड़कों पर इतना पानी जमा है कि लोग अपने घर से निकलने के लिए भी परेशान हैं। वहीं भारी बारिश और जलभराव के चलते रोडवेज ने फरीदाबाद में सभी सिटी बसों के संचालन को 24 घंटे के लिए बंद रखा है। वहीं ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास के पास तो इतना पानी जमा हो गया कि पूरी की पूरी कार ही पानी में डूब गई।

फरीदाबाद में बारिश के चलते जगह-जगह रोड पर इतना पानी जमा हो गया है कि लोगों को इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि किस तरह से बीच रोड पर बारिश का पानी जमा होने के चलते स्कूल बस और एक ट्रैक्टर फंसा हुआ है। वहीं भारी बारिश के चलते बिजली आपूर्ति भी खासी प्रभावित रही। जहां करीब छह इलाकों में चार घंटे तक बिजली गायब रही। जानकारी के मुताबिक सुबह करीब आठ बजे पीने का पानी लोगों के घरों में आता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पानी आने के समय ही बिजली गुल हो गई। जिसके चलते लोग पीने के पानी के लिए भी परेशान होते दिखे। वहीं सड़कों पर बारिश का पानी जमा होने से में पानी के टैंकर भी इलाकों में लोगों के घरों तक नहीं पहुंचा।

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...