16.4 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराज्यलखनऊ से कोलकाता जा रही AirAsia की फ्लाइट से टकराया पक्षी, करानी...

लखनऊ से कोलकाता जा रही AirAsia की फ्लाइट से टकराया पक्षी, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

Published on

लखनऊ,

लखनऊ से कोलकाता जा रही एयर एशिया की फ्लाइट से पक्षी के टकराने के बाद उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. हादसा फ्लाइट के टेक-ऑफ करते समय हुआ. माना जा रहा है कि पक्षी के टकराने से बड़ा हादसा हो सकता था, जो टल गया. फिलहाल, यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से भेजने का इंतजाम किया जा रहा है.

ऐसी ही एक घटना 15 अक्टूबर 2022 को हुई थी, जब अकासा एयरलाइंस की एक फ्लाइट को उड़ान भरने के बाद वापस मुंबई एयरपोर्ट लौटना पड़ा था. फ्लाइट से एक पक्षी टकरा गया था. केबिन में कुछ जलने की गंध आने के बाद फ्लाइट की तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी. अकासा एयरलाइंस के बोइंग VT-YAE विमान ने जब उड़ान भरी तो उसका इंजन सामान्य रूप से काम कर रहा था, लेकिन अचानक केबिन से कुछ जलने की गंध आने लगी.

अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट मुंबई से बेंगलुरु जा रही थी. जलने की गंध आने पर फ्लाइट को वापस मुंबई की ओर मोड़ दिया गया था. मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट की सफलतापूर्वक लैंडिंग के बाद जांच की गई थी. जांच के दौरान पता चला था कि फ्लाइट से कोई पक्षी टकरा गया था. इंजन में पक्षी के अवशेष पाए गए थे. इससे पहले बीते छह अक्टूबर को तुर्की के एक विमान की कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिग कराई गई थी. विमान ने इस्तांबुल से सिंगापुर के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन उड़ान के बीचे में ही एक यात्री की तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद फ्लाइट की कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी थी.

– scienceabc.com के मुताबिक, दुनिया में पहली बार विमान से पक्षी टकराने की घटना 1905 में सामने आई थी. तब ओरविल राइट एक खेत में विमान उड़ा रहे थे. वो पक्षियों के झुंड का पीछा कर रहे थे. तभी एक पक्षी टकरा गया और मर गया. वो पक्षी विमान के पंखे पर तब तक पड़ा रहा, जब तक विमान को तेजी से टर्न नहीं कराया गया. ओरविल राइट उन्हीं राइट ब्रदर्स में से एक थे, जिन्होंने पहली बार विमान बनाया था.

– पक्षी के टकराने की घटनाएं आमतौर पर तब सामने आती हैं, जब विमान कम ऊंचाई पर उड़ता है. लैंडिंग और टेकऑफ के समय ये घटनाएं ज्यादा सामने आतीं हैं. आमतौर पर पक्षी के टकराने की ज्यादातर घटनाएं खतरनाक नहीं होतीं हैं, लेकिन कई बार पक्षी के टकराने से स्थिति बिगड़ जाती है और विमान को तुरंत लैंड कराने की जरूरत पड़ जाती है.

– इंटरनेशनल सिविल एविएशन ऑर्गनाइजेशन (ICAO) के एक सर्वे के मुताबिक, हर दिन विमान से पक्षियों के टकराने की औसतन 34 घटनाएं सामने आतीं हैं. इससे सालाना 1 अरब डॉलर (करीब 7,800 करोड़ रुपये) का नुकसान होता है. इस सर्वे में ये भी सामने आया था कि लगभग 92 फीसदी घटनाओं में कोई नुकसान नहीं होता है.

Latest articles

छोटे तालाब में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, 24 घंटे बाद बरामद हुआ शव

भोपाल। राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र स्थित छोटे तालाब में शुक्रवार को नहाने गया...

बैरसिया के बेटे ने किया नाम रोशन, बन गए डॉक्टर, मिली एमबीबीएस की डिग्री

भोपाल। बैरसिया जिला भोपाल के रामचन्द्र मनावत के पोते और अजय मनावत के पुत्र...

मप्र में गर्मी का प्रचंड प्रहार- रतलाम में पारा 44 डिग्री के पार, भोपाल समेत 12 जिलों में स्कूलों का समय बदला

भोपाल। मप्र में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। इस सीजन...

भोपाल पुलिस लाइन में पदस्थ प्रधान आरक्षक की भिंड में संदिग्ध मौत

भोपाल। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत भोपाल पुलिस लाइन में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक...

More like this

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...