7.6 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराज्यबीजेपी ने उनके जैसे गद्दारों को घर बैठा दिया', अमित शाह का...

बीजेपी ने उनके जैसे गद्दारों को घर बैठा दिया’, अमित शाह का उद्धव ठाकरे पर तीखा हमला

Published on

मुंबई,

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरडी में भाजपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक के दौरान शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे पर तीखा हमला किया. अमित शाह ने उद्धव पर विश्वासघात का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने उनके जैसे गद्दारों को घर बैठा दिया है. उन्होंने विपक्ष के साथ गठबंधन करने के लिए उद्धव ठाकरे की आलोचना की. साथ ही कहा कि उनकी “वंशवाद और विश्वासघात” की राजनीति को 2024 के विधानसभा चुनावों में महाराष्ट्र की जनता ने निर्णायक रूप से खारिज कर दिया है.

अमित शाह ने जोर देकर कहा कि चुनाव परिणामों ने उद्धव ठाकरे को उनकी जगह दिखा दी है, और यह सुनिश्चित किया है कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में असली शिवसेना विजयी हो. इसके साथ ही अमित शाह ने एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार पर भी निशाना साधा और उन पर 1978 से ही महाराष्ट्र में विश्वासघात की राजनीति शुरू करने का आरोप लगाया. साथ ही कहा कि लोगों ने 2024 के चुनावों में शरद पवार की विरासत को 20 फीट नीचे दफना दिया है.

शिरडी में अमित शाह ने कहा कि शरद पवार ने 1978 में महाराष्ट्र में जो राजनीति शुरू की थी, उसे 2024 (चुनाव) में लोगों ने नकार दिया. इसी तरह वंशवाद की राजनीति और उद्धव ठाकरे के विश्वासघात को भी नकार दिया गया. उन्होंने कहा कि लोगों ने 2024 के चुनाव में शरद पवार और उद्धव ठाकरे को उनकी जगह दिखा दी. उन दोनों को घर भेज दिया और भाजपा के साथ असली शिवसेना और एनसीपी को विजयी बनाया.

भाजपा कार्यकर्ताओं को राज्य में पार्टी की भारी जीत का असली सूत्रधार बताते हुए अमित शाह ने कहा कि आप पंचायत से संसद तक पार्टी की जीत के सूत्रधार हैं. आपको भाजपा को अजेय बनाना है, ताकि कोई फिर से उसे धोखा देने की हिम्मत न कर सके. उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने और बड़ी संख्या में महिलाओं और किसानों को शामिल करने पर ध्यान केंद्रित करने को कहा. उन्होंने कहा कि शरद पवार ने सीएम का पद संभाला था, कई सहकारी संस्थाओं का नेतृत्व किया था और केंद्रीय कृषि मंत्री भी रहे, लेकिन किसान आत्महत्याओं को नहीं रोक सके. उन्होंने कहा कि केवल भाजपा ही यह (किसानों की आत्महत्याओं को रोकना) कर सकती है.

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...