3.5 C
London
Tuesday, April 14, 2026
Homeराज्यजेडीयू के 10 सांसद तोड़ने जा रही है बीजेपी! संजय राउत बोले-...

जेडीयू के 10 सांसद तोड़ने जा रही है बीजेपी! संजय राउत बोले- मदद करने वाले दोस्त के साथ बेईमानी करने उनकी आदत

Published on

पटना

शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत ने बिहार की सियासत को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। संजय राउत का कहना है कि उनके पास ये सूचना है कि बिहार में जेडीयू के दस सांसदों को तोड़ने की कवायद बीजेपी कर रही है। संजय राउत ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी अपने सहयोगियों के साथ विश्वासघात के लिए जानी जाती है, अब जेडीयू के सांसदों को तोड़ने की कोशिश कर रही है। यह बीजेपी का असली चेहरा है। वो उन लोगों के साथ धोखा करते हैं, जो उनके साथ रहते हैं, उनका समर्थन करते हैं और उनकी मदद करते हैं।

नीतीश कुमार इन दिनों बहुत परेशान!
संजय राउत ने कहा कि नीतीश कुमार आज एनडीए में हैं, लेकिन उनकी पार्टी के सांसदों को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। ये भाजपा का चेहरा है। शिवसेना यूबीटी के सांसद ने कहा- ‘जो उनके साथ रहता है, दोस्ती है, मदद करता है, उनके साथ वो बेईमानी करते हैं। हमारे पास खबर है कि जेडीयू के 10 सांसद बीजेपी तोड़ने जा रही हैं। इसलिए नीतीश कुमार बहुत डिस्टर्ब हैं और कुछ अलग निर्णय वो ले सकते हैं। ये मैं सुन रहा हूं। लेकिन मेरा विश्वास है कि बीजेपी ये कर सकती है।’

बीजेपी के लिए पार्टी तोड़ना एक नशा जैसा
संजय राउत ने कहा- ‘बीजेपी के लिए पार्टी तोड़ना एक नशा जैसा है। मित्रों की पार्टी तोड़ने की नशा छा जाती है। तो अब जेडीयू को तोड़ने की कोशिश की जा रही है।’ एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि शिवसेना यूबीटी को जितना तोड़ना था तोड़ चुके, अब तोड़ने के लिए बाजार में कौन बाकी है, ये सबको मालूम है।

संजय राउत का ये बयान उस वक्त आया है, जब बिहार में सियासी सरगर्मी तेज है। आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद की ओर से नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन में आने का ऑफर दिया गया है। वहीं सियासी सरगर्मी के बीच बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह बिहार दौरे पर आ रहे हैं, वहीं नीतीश कुमार एक बार फिर से प्रगति यात्रा पर निकल गए हैं।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में भीषण लू का अलर्ट, पारा 44°C तक जाने के आसार

प्रदेश में रतलाम सबसे गर्म, पारा 41.2°C पहुंचा भोपाल। मध्य प्रदेश में अब बादलों और...

जनगणना-2027 के तहत ‘स्व-गणना’ पहल की शुरुआत

हरिद्वार। भारत सरकार द्वारा आयोजित जनगणना 2027 के अंतर्गत पहली बार नागरिकों को ‘स्व-गणना’...

बीएचईएल की 61वीं वार्षिक आम बैठक में सीएमडी ने शेयरधारकों को किया संबोधित

हरिद्वार। बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के. सदाशिव मूर्ति ने कंपनी की 61वीं...

अध्यक्ष के नाम सौंपा सदस्यों के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन, गिफ्ट चयन में मनमानी पर उठे सवाल

भोपाल। बीएचईएल शिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड पिपलानी, भोपाल के सदस्यों द्वारा हस्ताक्षरित...

More like this

सीएम विष्णु देव साय ने किया “बिरहोर जननायक” पुस्तक का विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय...

कृषि क्षेत्र के सशक्त इकोसिस्टम के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट' (ग्राम 2026) के कर्टेन रेज़र...

पीएम मोदी 21 अप्रैल को करेंगे बालोतरा का दौरा, देश के पहले इंटीग्रेटेड रिफाइनरी सह पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का होगा शुभारंभ

जयपुर/बालोतरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 21 अप्रैल को प्रस्तावित अपनी बालोतरा यात्रा के दौरान...