17.4 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यबीजेपी नेता को कहा गेट आउट, मीटिंग में मेयर से भिड़ंत, जानें...

बीजेपी नेता को कहा गेट आउट, मीटिंग में मेयर से भिड़ंत, जानें कौन हैं 1 रुपये सैलरी लेने वाले सबसे अमीर IAS

Published on

रायपुर

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस आए दबंग आईएएस ऑफिसर अमित कटारिया को नई जिम्मेदारी सौंपी है। इसने लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने रविवार को आदेश जारी किया था। अमित कटारिया को हेल्थ विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। अमित कटारिया अपनी दबंग शैली के कारण जाने जाते हैं। कटारिया तब सुर्खियों में आए थे जब वह पीएम मोदी के सामने काला चश्मा पहनकर उनका स्वागत करने पहुंचे थे। अमित कटारिया के कई ऐसे किस्से हैं जो आज भी लोगों को याद हैं।

कौन हैं अमित कटारिया
अमित कटारिया 2004 छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। अमित कटारिया हाल ही में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर 7 साल के बाद छत्तीसगढ़ लौटे हैं। कटारिया ने यूपीएससी परीक्षा में 18वां स्थान हासिल किया था। उनका जन्म 15 अक्टूबर 1979 को हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली में पूरी थी। इसके बाद आईआईटी दिल्ली से इंजीनियरिंग की डिग्री ली। अमित कटारिया बिजनेस फैमिली से आते हैं। उनका परिवार रियल स्टेट के बिजनेस में है।

बीजेपी नेता से भिड़ गए थे अमित कटारिया
अमित कटारिया छत्तीसगढ़ के कई जिलों में कलेक्टर रहे हैं। साल 2011 में उन्हें रायगढ़ का कलेक्टर बनाया गया था। उस दौरान बीजेपी के सीनियर नेता रोशनलाल अग्रवाल को उन्होंने अपने ऑफिस में जमकर फटकार लगाई थी और ‘गेट आउट’ कहकर भगा दिया था। भाजपा नेता गौरवपथ के निर्माण के दौरान अतिक्रमण हटाने में पीड़ितों का पक्ष लेकर गए थे।

रायपुर मेयर से हुई थी बहस
अमित कटारिया 2009 में रायपुर नगर निगम कमिश्नर थे। उस दौरान रायपुर के मेयर बीजेपी नेता सुनील सोनी थे। नगर निगम एक बैठक में दोनों के बीच जमकर बहस हुई थी। अमित कटारिया नगर निगम के कमिश्नर के कार्यकाल के दौरान अवैध निर्माण के सख्त खिलाफ थे। कई बार उन्होंने शहर में रातोंरात अवैध निर्माण तुड़वा दिया था। अमित कटारिया के बारे में कहा जाता है कि वह शहर घूमने पैदल ही निकल जाते थे और फिर एक्शन लेते थे।

1 रुपये लेते हैं सैलरी
आईएएस अमित कटारिया एक व्यवसायी परिवार से आते हैं। उनका परिवार रियल एस्टेट के कारोबार में है। कटारिया आईएएस बनने के बाद सिर्फ 1 रुपये वेतन लेते हैं। अमित कटारिया ने अस्मिता होंदी से शादी की है। उनकी पत्नी एक कमर्शियल पायलट हैं। उन्हें लाखों रुपए वेतन मिलता है। आईएएस अमित कटारिया को देश का सबसे अमीर आईएएस अधिकारी कहा जाता है।

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...