17.5 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यअरुणाचल में फिर बीजेपी की वापसी, कांग्रेस का हुआ ये हाल, देखें...

अरुणाचल में फिर बीजेपी की वापसी, कांग्रेस का हुआ ये हाल, देखें 60 में से कौन कितनी सीटें जीता

Published on

अरुणाचल प्रदेश में 19 अप्रैल के हुए विधानसभा चुनाव के लिए आज वोटों की गिनती जारी है। बीजेपी एक बार फिर से प्रचंड बहुमत से यहां सरकार बनाने जा री है। सीएम पेमा खांडू के नेतृत्व में चुनाव लड़ने वाली बीजेपी ने विरोधियों का चारों खाने चित कर दिया। यहां बीजेपी ने एकतरफा जीत हासिल की है। अबतक आए चुनाव परिणामों में बीजेपी 60 में 44 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है। वहीं 2 सीटों पर बीजेपी प्रत्याशी आग चल रहे हैं। बता दें कि अरुणाचल की 60 सीटों में एस विधानसभा चुनाव के लिए 19 अप्रैल को मतदान हुआ था। अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा की 60 सीटें हैं, जिनमें से 50 सीटों पर मतदान हुआ था। क्योंकि 10 सीटों पर निर्विरोध ही बीजेपी उम्मीदवार ने जीत हासिल की थी।

यहां देखे किसे कितनी सीटें

पार्टी जीत आगे
बीजेपी 44 2
एनपीईपी 4 1
पीपीए 2 0
एनसीपी 1 2
कांग्रेस 0 1
अन्य 3 0
टोटल 54 6

2019 में बीजेपी ने जीती थी 41 सीटें
2019 विधानसभा चुनाव की बात करें तो बीजेपी ने अरुणाचल प्रधेश में 41 सीटों पर जीत हासिल की थी। बीजेपी इस बार यहा गेन सीटें करती हुई दिखाई दे रही हैं। बीजेपी 44 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है तो 2 सीटों पर आगे चल रही है। ऐसे में बीजेपी यहां पिछली बार के मुकाबले 5 सीटें ज्यादा हासिल करती हुई दिखाई दे रही है।

पेमा खांडू तीसरी बार बनेंगे सीएम
अरुणाचल में बीजेपी की इस जीत का श्रेय सीएम पेमा खांडू को जाता है। पेमा खांडू पहले कांग्रेस में थे। लेकिन 16 सितंबर 2016 में कांग्रेस से बगावत करते हुए वो बीजेपी की सहयोगी पीपुल्स पार्टी ऑफ (पीपीपी) में शामिल हो गए। ऐसे में उन्होंने बीजेपी के साथ सरकार बना ली। बाद में वह बीजेपी में शामिल हो गए गए। बीजेपी ने उन्होंने मुख्यमंत्री बनाया। 2019 में बीजेपी ने शानदार जीत हासिल की और पेमा खांडू को फिर से सीएम चुना गया। अब पेमा खांडू तीसरी बार सीएम बनने जा रहे हैं।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this