19.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्यबीकानेर में धमाके से मथुरा मार्केट में मचा कोहराम, ज्वैलरी शॉप पूरी...

बीकानेर में धमाके से मथुरा मार्केट में मचा कोहराम, ज्वैलरी शॉप पूरी तरह से तबाह, 2 की मौत, पढ़ें ताजा अपडेट

Published on

बीकानेर:

पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना की एयरस्ट्राइक की खबरों के बीच राजस्थान में बुधवार दोपहर बीकानेर में सिलेंडर ब्लास्ट का घटना सामने आई है। शहर के मथुरा मार्केट में स्थित एक ज्वैलरी शॉप में एलपीजी सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में अब तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कुछ लोगों के अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और स्थानीय लोग मिलकर लगातार राहत व बचाव कार्य में जुटे हैं।धमाका इतना जबरदस्त था कि दुकान के अंदर रखा सामान उड़कर सड़क तक आ गया। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। हादसे के समय दुकान के भीतर कई मजदूर काम कर रहे थे।

पांच मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया
मथुरा मार्केट की यह इमारत कई छोटी-छोटी दुकानों का समूह है, जहां सोने-चांदी के गहनों का निर्माण होता है। यहां एलपीजी सिलेंडर का उपयोग धातु गलाने के लिए किया जाता है। हादसे के वक्त कई लोग बेसमेंट में कार्यरत थे। अब तक पांच मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, लेकिन अंदर अभी भी कुछ लोग फंसे हो सकते हैं।

बिना अनुमति बना हुआ था दो मंजिला बेसमेंट
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जिस इमारत में हादसा हुआ, वह अवैध रूप से निर्मित थी। दुकान के नीचे दो मंजिल का बेसमेंट है, जिसमें किसी भी तरह की सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। इतनी बड़ी संख्या में मजदूरों का एक छोटी और असुरक्षित जगह में काम करना प्रशासनिक लापरवाही की ओर संकेत करता है।

पुलिस अधीक्षक ने लिया घटनास्थल का जायजा
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। बाद में बीकानेर के पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और राहत कार्यों की निगरानी की। प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। स्थानीय नागरिकों ने भी बाजार क्षेत्र में अवैध निर्माण और सुरक्षा उपायों की अनदेखी को लेकर चिंता जताई है। बता दें कि बुधवार को ही शहर में युद्ध जैसे हालातों के ध्यान में रखते हुए मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this