6.3 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यबीएमसी ने मुंबई के पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पर चलाया था बुलडोजर,...

बीएमसी ने मुंबई के पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पर चलाया था बुलडोजर, अब अपने ही अधिकारी पर ऐक्शन, किया तबादला

Published on

मुंबई

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने शहर के विले पार्ले इलाके में स्थित एक जैन मंदिर को ढहाये जाने के बाद उठे विवाद के बाद शनिवार को एक सहायक नगर आयुक्त का तबादला कर दिया। जैन समुदाय के सदस्यों ने इस मुद्दे को लेकर दिन में एक विरोध मार्च निकाला। नगर आयुक्त भूषण गगरानी ने बताया कि के-ईस्ट वार्ड के प्रभारी नवनाथ घाडगे को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर दिया गया है। के-ईस्ट वार्ड की एक टीम ने 16 अप्रैल को नेमिनाथ कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी के अंदर स्थित एक जैन मंदिर को यह दावा करते हुए ढहा दिया था कि यह एक अनधिकृत ढांचा है।

शनिवार को वार्ड कार्यालय तक एक विरोध मार्च निकाला गया। महाराष्ट्र गौशाला संघ के परेश शाह ने दावा किया कि धार्मिक नेताओं और महाराष्ट्र के मंत्री मंगल प्रसाद लोढ़ा, स्थानीय भाजपा विधायक पराग अलवानी और कुछ अन्य राजनीतिक नेताओं सहित 20,000 से अधिक लोगों ने मार्च में भाग लिया। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मांगों का ज्ञापन सौंपा और घाडगे के साथ दो घंटे तक बैठक की।

शाह ने कहा कि बीएमसी की कार्रवाई से पूरा जैन समुदाय व्यथित है। उन्होंने मांग की कि बीएमसी अधिकारी को निलंबित करे। उन्होंने दावा किया कि ट्रस्टियों को जवाब देने का समय दिए बिना मंदिर को ढहा दिया गया। विपक्षी कांग्रेस ने भी तोड़फोड़ की इस कार्रवाई को लेकर बीएमसी की आलोचना की। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने एक्स पर लिखा कि जैन समुदाय 90 साल पुराने दिगंबर जैन मंदिर को बीएमसी द्वारा बिना किसी सुनवाई के ढहाने की कार्रवाई से आहत है। खेड़ा ने सवाल किया, भाजपा को देश में सहिष्णुता और सद्भाव से क्या बैर है?

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...