11.9 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्यउत्तरकाशी में आज 7 और पर्वतारोहियों के शव मिले, अब 26 पहुंची...

उत्तरकाशी में आज 7 और पर्वतारोहियों के शव मिले, अब 26 पहुंची संख्या, 3 अभी भी लापता

Published on

उत्तरकाशी

उत्तराखंड के द्रौपदी का डांडा शिखर पर मंगलवार को हिमस्खलन में लापता हुए पर्वतारोहियों के 26 शव अब तक बरामद कर लिए गए हैं। जिसमें 2 ट्रेनर और बाकी सब ट्रेनी हैं। वहीं, 3 अब भी लापता हैं। शुक्रवार सुबह 7 और पर्वतारोहियों के शव मिले हैं। सभी शव ट्रेनी के हैं। गुरुवार को 15 शव मिले थे। ये सभी शव ट्रेनी के थे। वहीं, मंगलवार को 4 पर्वतारोहियों के शव मिले थे। जिसमें 2 ट्रेनर और 2 ट्रेनी थे। गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग से माउंटेनर (हवास) की 14 सदस्यीय टीम मातली हेलीपैड पहुंची थी। इसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी, भारतीय सेना और जिला प्रशासन की टीमों की ओर से बचाव अभियान जारी है। बचाव अभियान पर भी नजर रख रहा हूं।

61 लोगों की टीम हिमस्खलन की चपेट में आई थी
नेहरू पर्वतारोहण संस्थान की 61 लोगों की टीम हिमस्खलन की चपेट में आई थी, जिसमें 54 ट्रेनी और 7 ट्रेनर थे। द्रौपदी का डांडा प्रशिक्षण में कुल 41 ट्रेनर-ट्रेनी थे, जिसमें ट्रेनी 34 और 7 ट्रेनर थे। जिसमें 25 ट्रेनी और 5 ट्रेनर कुल 30 सकुशल हैं, जबकि 29 ट्रेनर-ट्रेनी लापता थे। इनमें से अब तक 26 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

खड़े किए हाथ
देश के सर्वोच्च संस्थान, जिसे हाई एटीट्यूड में रेस्क्यू ट्रेनिंग और वॉर महारत हासिल गुलमर्ग स्थित वार फेयर स्कूल के 15 सदस्यीय टीम अब द्रौपदी का डांडा में रेस्क्यू कर रही है। नेहरू इंस्टिट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग ने रेस्क्यू अभियान में हाथ खड़े कर दिए हैं। नेहरू इंस्टिट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग के पास सिर्फ ट्रेनिंग से लेकर ही संसाधन है, जिसके बाद रक्षा मंत्रालय से अनुरोध करने पर गुलमर्ग स्थित भारतीय सेना के वॉर फेयर स्कूल की मदद ली जा रही है।

उत्तराखंड के आठ जिलों में भारी बारिश का मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है। आठ जिलों में कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्र में अगले 24 घंटे में भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी आईएमडी ने जारी किया है। वहीं, उत्तरकाशी में भी भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। कुमाऊं क्षेत्र में रेड, जबकि गढ़वाल क्षेत्र में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कुमाऊं के 5 जिलों नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में शुक्रवार को स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। वहीं, गढ़वाल के टिहरी और पौड़ी में भी आज स्कूल बंद रहेंगे।

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...