11.3 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeराज्यUP: गन्ने के खेत में टुकड़ों में मिली 11वीं के छात्र की...

UP: गन्ने के खेत में टुकड़ों में मिली 11वीं के छात्र की लाश, कपड़ों और जूतों से हुई पहचान

Published on

रामपुर ,

जनपद रामपुर के कोतवाली मिलक क्षेत्र में गन्ने के खेत में बुधवार को 17 वर्षीय छात्र राहुल का शव तीन हिस्सों में बरामद होने से गांव में सनसनी फैल गई. घटना पीपलसाना गांव की है, जहां राहुल का परिवार 27 दिसंबर से उसकी तलाश कर रहा था.राहुल नेताजी सुभाष इंटर कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र था. वह 27 दिसंबर की शाम चार बजे घर से स्कूल के लिए निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा. परिजनों ने उसे रातभर हर जगह ढूंढा और 28 दिसंबर को मिलक थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई.

टुकड़ों में मिली 11वीं के छात्र की लाश
बुधवार को गन्ने की छिलाई के दौरान खेत में महिलाओं ने राहुल के कपड़े, जूते और कड़ा देखा. चीख-पुकार मचने पर मजदूरों ने खेत की तलाशी ली तो कुछ दूरी पर उसकी खोपड़ी, हाथ और पैर बरामद हुए.पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड को बुलाया. साक्ष्य एकत्र कर जांच के लिए लैब भेज दिए गए हैं. पुलिस ने शव के हिस्सों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शव की पहचान कपड़ों और सामान से हुई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. बताया जा रहा है कि राहुल अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था. उसके पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं. घटना से पूरे परिवार और गांव में मातम छाया हुआ है.

Latest articles

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी; कहा- ट्रेनिंग लेकर लौटेंगे तो ‘नेशन बिल्डर’ बनकर लाएंगे बदलाव

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत...

More like this