15.5 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यमनरेगा घाेटाले में दोनों बेटे गए जेल, PM मोदी ने भी कर...

मनरेगा घाेटाले में दोनों बेटे गए जेल, PM मोदी ने भी कर लिया किनारा, गुजरात के इस मंत्री पर इस्तीफे की तलवार

Published on

अहमदाबाद/दाहोद:

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले दौरे के बाद अब राज्य के पंचायत मंत्री बचूभाई खाबड़ के इस्तीफे की अटकलें लग रही है। दाहोद जिले के देवगढ़ बारिया विधानसभा सीट से विधायक और भूपेंद्र पटेल सरकार में मंत्री बचूभाई खाबड़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दाहोद प्रोग्राम में नहीं दिखे थे। सूत्रों के अनुसार उनके दोनों बेटों के मनरेगा घोटाले में जेल जाने के बाद यह स्थिति बनी थी। पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करते मंत्री बचूभाई खाबड़ को आमंत्रित नहीं किया गया था। पीएम मोदी के कार्यक्रम से अनुस्थिति को बीजेपी की नाराजगी से जोड़कर देखा जा रहा है। ऐसे में अटकलें हैं कि भ्रष्टाचार पर जीराे टॉलरेंस की नीति अपनाने वाली बीजेपी बचूभाई खाबड़ कर कार्रवाई कर सकती है।

पुत्रों को मिली बेल, क्या बच पाएगी कुर्सी?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के बाद बुधवार को बचूभाई खाबड़ के दोनों बेटों को निचली कोर्ट से जमानत तो मिल गई लेकिन उनकी रिहाई नहीं हो पाई। पुलिस ने ऊपरी कोर्ट ने उनकी जमानत का विरोध किया। बलवंत खाबड़ और किरण खाबड़ के ऊपर 71 करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप है। नाटकीय घटनाक्रम में पीएम मोदी के दौरे से पहले दोनों पुत्रों की गिरफ्तारी हुई थी। अब देखना यह है कि आगे बीजेपी इस मामले में क्या कार्रवाई करती है? कांग्रेस इस मामले को लेकर खूब आक्रामक है। दोनों बेटों की गिरफ्तारी के बाद पंचायत मंत्री बचूभाई खााबड़ ने कहा था कि कांग्रेस गलत आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा था कि हमारे पुत्रों की सिर्फ सप्लाई एजेंसी है। ऐसे में घोटाले में उनकी कोई सीधी भूमिका नही हैं लेकिन पीएम मोदी के कार्यक्रम जगह नहीं मिलने को नाराजगी से जोड़कर देखा जा रहा था। जिले के मंत्री होने के बाद बचूभाई खाबड़ कार्यक्रम में नहीं गए थे।

बीजेपी ने अब तक क्यों नहीं की कार्रवाई?
राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) से बीजेपी में आए बचूभाई खाबड़ गुजरात के प्रभावशाली आदिवासी नेताओं में शामिल हैं। दाहाेद में बचूभाई खाबड़ का काफी दबदबा है। अगर पार्टी उनके ऊपर कार्रवाई करती है तो आदिवासी वाेटों पर प्रभाव पड़ सकता है। यही वजह है कि दोनों बेटों की गिरफ्तारी और पीएम मोदी के कार्यक्रम से पहले बीजेपी ने कोई एक्शन नहीं लिया, लेकिन पीएम मोदी के कार्यक्रम में गैरहाजिरी को बड़ा संकेत माना जा रहा था। ऐसा कहा जा रहा है कि देर-सबेर अब बचू खाबड़ की मंत्रिमंडल से छुट्‌टी हो सकती है। सूत्रों की मानें गुजरात में काफी समय से मंत्रिमंडल में फेरबदल लंबित है। इसमें आधा दर्जन मंत्री प्रदर्शन के आधार पर बाहर किए जा सकते हैं। बचूभाई खाबड़ के कद का अंदाजा इस बार से लगाया जा सकता है कि वह देवगढ़ बारिया सीट पर 2012 से कब्जा जमाए हुए हैं। 2022 के चुनावों में इस सीट पर आप की जीत पक्की मानी जा रही थी लेकिन फिर बचूभाई खाबड़ 4821 वोटों से सीट बचा ले गए थे।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...