10.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यBPSC Protest : ट्रेन रोकने सचिवालय हाल्ट पहुंचे पप्पू यादव, ट्रैक पर...

BPSC Protest : ट्रेन रोकने सचिवालय हाल्ट पहुंचे पप्पू यादव, ट्रैक पर उतरे समर्थक

Published on

पटना,

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में ट्रेन रोकने के पटना के सचिवालय हाल्ट पहुंचे हैं. उन्होंने समर्थकों को फिर से ट्रैक पर उतारा है. पप्पू यादव ने आजतक से बातचीत करते हुए कहा कि उनका आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक बीपीएससी परीक्षा को दोबारा नहीं कराया जाता.

पप्पू यादव ने बीपीएससी में हो रही कथित अनियमितताओं को लेकर गंभीर आरोप लगाए और कहा, “बीपीएससी में बहाली के जरिए करोड़ों का खेल खेला जा रहा है.” “सरकार भले ही हमारी न सुने, लेकिन हम बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में आंदोलन जारी रखेंगे.”

प्रशांत किशोर पर पप्पू यादव ने लगाए आरोप
इसके साथ ही, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर पर भी एक बार फिर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा, “प्रशांत किशोर गैंबलर हैं, जो भरपेट खाना खाकर शाम में धरने पर बैठ जाते हैं.” पप्पू यादव ने यह भी आरोप लगाया कि प्रशांत किशोर को यह अच्छी तरह पता था कि गांधी मैदान में सरकार और प्रशासन उन्हें धरने पर बैठने नहीं देगा, इसी कारण उन्होंने गर्दनीबाग की बजाय गांधी मैदान में धरने का निर्णय लिया. इसके साथ ही पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर से सवाल किया, “14 दिन तक कहां गायब थे प्रशांत किशोर?”

सांसद पप्पू यादव ने PK के अनशन को बताया दिखावा
बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने हाल ही में BPSC छात्रों और उनके संघर्ष को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जल्द ही BPSC छात्रों के समर्थन में बिहार आएंगे. पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को निशाने पर लेते हुए कहा, “प्रशांत किशोर गांधी मैदान में महज एक नौटंकी कर रहे हैं. वह सायबर पक्षी और नटवरलाल हैं, जिनका अमरण अनशन सिर्फ दिखावा है.”

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशांत किशोर पूरे दिन खाना खाकर अमरण अनशन करने का नाटक करते हैं, लेकिन बच्चों के साथ क्यों नहीं बैठते? पप्पू यादव ने आगे कहा, “यदि छात्रों के संघर्ष के प्रति प्रशांत किशोर की सच्ची चिंता होती, तो वह बच्चों के साथ मिलकर आंदोलन करते, न कि सिर्फ मीडिया के लिए यह ड्रामा करते.” उन्होंने कहा कि पटना में रेल और सड़क जाम करने का आयोजन किया जाएगा साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ी तो शनिवार को बिहार बंद भी किया जाएगा, ताकि छात्रों की आवाज को राज्य सरकार तक पहुंचाया जा सके.

छात्रों के आंदोलन का आज 17वां दिन
बता दें कि BPSC परीक्षा को लेकर बिहार में बवाल जारी है, छात्रों के आंदोलन का आज 17वां दिन है. छात्रों के आंदोलन में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर भी शामिल हो गए हैं, कल शाम से पटना के गांधी मैदान में गांधी मूर्ति के पास प्रशांत किशोर का अनशन जारी है. हालांकि प्रशासन ने उन्हें इसकी इजाजत नहीं दी है. दूसरी ओर लेफ्ट पार्टियों के छात्र संगठन आज सीएम आवास तक मार्च निकालेंगे. यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता भी शाम में मसाल जुलूस निकालने वाले हैं. वही, पप्पू यादव ट्रेन रोकने सचिवालय हाल्ट पहुंच चुके हैं.

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...