12.5 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्यBSF को नदी में तैरते मिले 38 लाख के मोबाइल, तस्करी के...

BSF को नदी में तैरते मिले 38 लाख के मोबाइल, तस्करी के लिए भेजे जा रहे थे बांग्लादेश

Published on

मालदा,

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात बीएफएफ जवानों ने ढेर सारे मोबाइल बरामद किए गए. मोबाइल की संख्या 317 है. जिनकी केले के तने से प्लास्टिक कंटेनर बांध कर तस्करी की जा रही थी. बीएसएफ के मुताबिक बरामद किए गए मोबाइलों की कीमत 38 लाख रुपए से ज्यादा है.

शनिवार को बॉर्डर आउट पोस्ट लोधिया में दक्षिण बंगाल फ्रंटियर 70 बटालियन के सैनिकों ने पगला नदी में केले के तना तैरता पाया था. तभी उनकी नजर इनसे बंधे प्लास्टिक कंटनरों पर गई. यह कंटेनर बांग्लादेश की ओर तैर रहे थे. सभी कंटेनरों के पानी से बाहर निकाला गया. उनमें 317 मोबाइल फोन पाए गए. जिनकी तस्करी की जा रही थी. बरामद किए गए मोबाइलों की कीमत 38 लाख 83 हजार रुपए बताई गई है. सभी फोन अलग-अलग कंपनियों के हैं.

70वीं बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर ने बताया कि उन्हें इस संबंध में खूफिया जानकारी मिली थी. जब्त माल को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए अंग्रेजी बाजार पुलिस स्टेशन को सौंप गया है. साथ ही उन्होंने कहा कि बीएसएफ भारत-बांग्लादेश सीमा पर तस्करी रोकने के लिए सख्त कदम उठा रही है. तस्करों को पकड़ा जा रहा है. जिन्हें कानून के तहत सजा भी दी जा रही है.

सितंबर में भी पकड़े गए फोन
सितंबर में मालदा में ही सीमा चौकी सुखदेवपुर के इलाके में जवानों ने एक दर्जन लोगों के तारबंदी के पास पकड़ा था. इसके पास 8 पोटले मिले थे. जिनमें से 39 लाख 29 हजार की कीमत के 359 मोबाइल फोन बरामद हुए थे. ये फोन भी अलग-अलग कंपनियों के थे. कई भारतीय तस्करों के नाम भी इस मामले में सामने आए थे.

एक्टिव रहते हैं तस्कर
मालदा सीमा पर पगला नदी के जरिए तस्करी की जाती है. केले के तनों को नदी में बहा दिया जाता है. उनसे तस्करी का सामान बंधा होता है या उनमें छुपाया हुआ होता है.

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...