12.7 C
London
Friday, April 10, 2026
Homeराज्यबसपा आने वाले दिनों में खत्म हो जाएगी… आकाश आनंद को चीफ...

बसपा आने वाले दिनों में खत्म हो जाएगी… आकाश आनंद को चीफ नेशनल कॉर्डिनेटर बनाया तो ये क्या बोल पड़े अजय राय

Published on

लखनऊ:

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है। मायावती ने आकाश आनंद को चीफ नेशनल कॉर्डिनेटर बनाया गया है। आकाश आनंद को बसपा में बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद सूबे की राजनीति गरमा गई है। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर जोरदार पलटवार कर दिया है। अजय राय ने कहा कि आने वाले दिनों में बसपा पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी।

दरअसल बसपा में वापसी के काफी दिनों बाद आकाश आनंद को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। आकाश आनंद को मुख्य नेशनल कॉर्डिनेटर बनाये जाने को लेकर एक ओर पार्टी के नेता और कार्यकर्ता काफी उत्साहित दिख रहे हैं। वहीं दूसरी ओर विपक्षी दलों के नेताओं ने मायावती के इस फैसले पर निशाना साध दिया है। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी परिवार की पार्टी हो गई है। बसपा अब भाई, भतीजा और रिश्तेदार वाली पार्टी हो गई है। उन्होंने कहा कि बसपा का कुनबा अब धीरे-धीरे सिकुड़ता जा रहा है और पूरी तरह से बसपा समाप्त होती जा रही है। क्योंकि ये पार्टी परिवार में ही सिकुड़ कर रह गई है।

बसपा विश्वास खो चुकी है
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि बसपा पूरी तरह से आम जनता में विश्वास खो चुकी है। आने वाले दिनों में बसपा पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी। अजय राय ने कहा कि आने वाले समय में बसपा में इनके परिवार के अलावा कोई कॉर्डिनेटर और कार्यकर्ता नहीं रह जाएगा। वहीं बसपा के यूपी अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने आकाश आनंद को मुख्य नेशनल कॉर्डिनेटर बनाये जाने को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती का धन्यवाद अदा किया है। साथ ही उन्होंने आकाश आनंद को बधाई और शुभकामनाएं भी दी है।

बीजेपी से मिल गई इजाजत
कांग्रेस के चर्चित नेता उदित राज ने कहा कि मायावती ने आज आकाश आनंद को तीसरी बार कोऑर्डिनेटर बनाया है। अब कब फिर चलता करेंगी, भविष्य ही बताएगा। उन्होंने कहा कि लगता है आकाश को बनाने के लिए बीजेपी से इजाजत मिल गई होगी। अगर आकाश आनंद को पद पर बने रहना है तो इस बार बीजेपी पर हमला से बचना होगा और अंदर से संघ का एजेंडा बढ़ाते रहना है। अपनी बुआ की तर्ज पर चलते रहना पड़ेगा। संगठन चले या ना, काम हो या न, संविधान-आरक्षण बचे या न लेकिन कांग्रेस की आलोचना करते रहना है और अंत में नाम मात्र रूप से बीजेपी को भी लपेटते रहना है ताकि अंध भक्त कार्यकर्ता जुड़ा रहें।

Latest articles

राज्यमंत्री गौर ने 90 लाख की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने गुरूवार को...

छत्तीसगढ़ में एआई आधारित शिक्षा की पहल, 2 लाख शिक्षकों को मिलेगा प्रशिक्षण

रायपुर। विष्णु देव साय ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित शिक्षा के माध्यम...

पुष्कर में शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ में शामिल हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

पुष्कर (अजमेर)। भजनलाल शर्मा ने पुष्कर में आयोजित शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ में भाग...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित हिंडोली दौरे को लेकर तैयारियों की समीक्षा

हिंडोली (बूंदी)। भजनलाल शर्मा के 11 अप्रैल को प्रस्तावित हिंडोली दौरे के मद्देनजर गुरुवार...

More like this

छत्तीसगढ़ में एआई आधारित शिक्षा की पहल, 2 लाख शिक्षकों को मिलेगा प्रशिक्षण

रायपुर। विष्णु देव साय ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित शिक्षा के माध्यम...

पुष्कर में शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ में शामिल हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

पुष्कर (अजमेर)। भजनलाल शर्मा ने पुष्कर में आयोजित शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ में भाग...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित हिंडोली दौरे को लेकर तैयारियों की समीक्षा

हिंडोली (बूंदी)। भजनलाल शर्मा के 11 अप्रैल को प्रस्तावित हिंडोली दौरे के मद्देनजर गुरुवार...