6.2 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्यथानेदार को खून से लिखी भैंस चोरी की चिट्ठी... फिर काट ली...

थानेदार को खून से लिखी भैंस चोरी की चिट्ठी… फिर काट ली कलाई, अजब कांड से मचा हड़कंप

Published on

नालंदा

जिले के बिहार शरीफ में पुलिस थाने में एक ऐसा वाकया हुआ जिसके बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। पूरे थाने में माहौल ऐसा हो गया जैसे काटो तो खून नहीं। यहां एक शख्स अपनी तीन भैंसों की चोरी की शिकायत करने थाने पहुंचा। आरोप है कि थाने में उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। इसके बाद वो नाराज हो गया और थाने के कैम्पस में ही बैठ गया। फिर उसने जो किया उससे पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हाल ये हो गया कि पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। अब इस मामले की आला अफसर तफ्तीश कर रहे हैं।

खून से लिख भैंस चोरी की शिकायत वाली चिट्ठी
पुलिस के मुताबिक, कसदह गांव निवासी शिकायतकर्ता मोहम्मद आजाद ने सिलाओ थाने के सामने अपनी कलाई काट कर आत्महत्या करने की कोशिश की। इससे पहले उसने अपने खून से एक खत भी लिखा, जिसमें पुलिस को पीड़ित ने चेतावनी दी कि अगर उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई तो वह अपने पूरे परिवार के साथ आत्महत्या कर लेगा। इस बीच, आजाद, जो सिलाव नगर परिषद में सफाई कर्मचारी हैं, शिकायत दर्ज करने में पुलिस के कथित ढुलमुल रवैये का आरोप लगाया।

पीड़ित का पुलिस पर आरोप
पीड़ित मो. आजाद के मुताहिक ‘मैंने दो भैंसों को पालने के लिए किसी से ठेके पर लिया था और वे रविवार की रात चोरी हो गईं। मैं अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए सोमवार सुबह सिलाओ थाने गया, लेकिन वहां तैनात पुलिस अधिकारियों ने ऐसा करने से मना कर दिया।’ आजाद का दावा है कि नालंदा के एसपी अशोक कुमार मिश्रा के निर्देश के बावजूद भी उनकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। आजाद ने आगे बताया कि ‘तीन दिनों तक थाने के चक्कर लगाने के बाद , मैंने अपनी प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए यह बड़ा कदम उठाया। इसके तुरंत बाद, पुलिस ने मेरी शिकायत ली और मुझे इस मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया।’

पुलिस का दावा
राजगीर एसडीपीओ प्रदीप कुमार के मुताबिक मोहम्मद आजाद की शिकायत पर बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। हालांकि, एसडीपीओ ने कहा कि एक ही भैंस की चोरी के लिए तीन अलग-अलग दावेदारों की ओर से तीन अलग-अलग प्राथमिकी भी दर्ज की गई है।

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...