12.3 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यCAA-NRC Protest: 60 आरोपियों से होगी 57 लाख की वसूली! नोटिस से...

CAA-NRC Protest: 60 आरोपियों से होगी 57 लाख की वसूली! नोटिस से हड़कंप

Published on

बिजनौर ,

CAA-NRC बवाल में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले 60 आरोपियों को यूपी के बिजनौर में कोर्ट द्वारा वसूली का नोटिस भेजा गया है. इससे हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस ने 60 में से 56 लोगों को ये नोटिस तामील करा दिए हैं.

उत्तर प्रदेश लोक तथा निजी संपत्ति क्षति वसूली दावा न्यायाधिकरण मेरठ के अध्यक्ष द्वारा नहटौर के 60 लोगों को नोटिस भेजा गया है. जिसमें कहा गया है कि 20 दिसंबर 19 को नहटौर कस्बे में CAA-NRC के खिलाफ प्रदर्शन में बवाल हुआ था. इसमें पुलिस की सरकारी जीप सहित निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया था. मुकदमा (संख्या 444/2019) दर्ज करते हुए 60 लोगों को आरोपी बनाया गया था.

57 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान
पुलिस ने 57 लाख रुपये की सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए वसूली के लिए कोर्ट में आवेदन दिया था. इसी के आधार पर अब उत्तर प्रदेश लोक तथा निजी संपत्ति क्षति वसूली न्यायाधिकरण ने अपना पक्ष रखने के लिए सभी 60 आरोपियों को नोटिस भेजा है. जिसमें 7 अक्टूबर को मेरठ न्यायाधिकरण में पेश होने के निर्देशित किया है. थाना प्रभारी नहटौर पंकज कुमार ने बताया कि अभी 4 लोगों को नोटिस तामील कराना रह गया है.

नहटौर हुआ था में जमकर बवाल
गौरतलब है कि 20 दिसंबर 2019 को CAA-NRC आंदोलन के दौरान नहटौर कस्बे में जमकर बवाल हुआ था. बवाल में दो युवकों की मौत हो गई थी, जबकि 21 पुलिसकर्मियों के साथ-साथ कई अन्य लोग घायल भी हुए थे. बवालियों ने पुलिस की जीप और बाइक में आग लगा दी थी.

 

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...