5.7 C
London
Monday, February 16, 2026
Homeराज्यआधी रात में युवक को लगाई आवाज, बाहर निकला तो पेट्रोल छिड़ककर...

आधी रात में युवक को लगाई आवाज, बाहर निकला तो पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग

Published on

जयपुर

राजस्थान के अजमेर से दिल को दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां 22 साल के लड़के पर कुछ लोगों ने पेट्रोल छिड़कर उसे जिंदा जला दिया। आनन-फानन में लड़के को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। जवान बेटे की मौत के बाद परिजन अस्पताल के बाहर धरने पर बैठकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वे चाहते हैं कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक का नाम रोहित है।

आरोपी ने पीड़ित के पिता को जान से मारने की धमकी दी
असल में आरोपियों ने मृतक के पिता को जान से मारने की धमकी दी थी। आधी रात को वे मृतक युवक के घऱ के बाहर पहुंचे और उसे आवाज लगाने लगे। वह जैसे ही घर से बाहर आया उस पर पेट्रोल से भरी थैली गिरा दी और आग लगाकर जिंदा जला दिया। वह आग की लपटों के साथ इधर-उधर दौड़ता रहा और तड़प कर मर गया।

पेट्रोल पंप का मालिक शराब पिया हुआ था
मौत से पहले रोहित ने बताया कि वह देर रात बाइल में पेट्रोल डलवाने के लिए सीकर रोड के पेट्रोल पंप पर गया हुआ था। वहीं पर उसके दो दोस्त भास्कर वैष्णव और तरुण हाडा कर्मचारी हैं। जब वे मिले तो आपस में उधार को लेकर बातचीत करने लगे। इसी समय पेट्रोल पंप का मालिक रास बिहारी आया और रोहित से गाली गलौज करने लगा। वह शराब पिया हुआ था। जब वह झगड़ा करने लगा तो रोहित ने अपने पिता को फोन कर बुलाया।

जब रोहित के पिता वहां पहुंचे तो रास बिहारी ने उनसे बहस करने लगा और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं, वह रोहित और उसके पिता से मारपीट करने लगा। मारपीट से बचने के लिए वे दोनों चौकी चले गए। इसके बाद दोनों घऱ आ गए। रोहित को लगा कि अब सब ठीक है मगर रात को 12 बजे रास बिहारी घऱ के बाहर आया औऱ पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी।

 

Latest articles

रिटायर्ड कर्मचारी से 14 हजार रुपये की चोरी, दो महिलाओं की सोने की चेन उड़ी

भोपाल। राजधानी भोपाल में अलग-अलग स्थानों पर चोरी की तीन वारदातें सामने आई हैं। एक...

Indian Administrative Service अधिकारी श्री मनीष सिंह ने आयुक्त जनसंपर्क एवं प्रबंध संचालक, म.प्र. माध्यम का पदभार संभाला

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी श्री मनीष सिंह ने शनिवार को आयुक्त जनसंपर्क...

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत, 61 रन से हराया

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 61 रन से करारी शिकस्त देकर...

भेल के हबीबगंज इंडस्ट्रियल एरिया में फैब्रिकेशन फैक्ट्री के गोदाम में आग, दो घंटे बाद पाया काबू

भोपाल भेल के हबीबगंज स्थित इंडस्ट्रीज एरिया में इंटर स्टेट बस टर्मिनल के सामने स्थित...

More like this

गोविंदपुरा को विकास की नई सौगात: राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 5.65 करोड़ के सड़क कार्यों का भूमिपूजन

भोपाल राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में...

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...