2.8 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यचुनाव में वोट के लिए प्रत्याशियों ने पकड़े लड़कियों के पैर, देखें...

चुनाव में वोट के लिए प्रत्याशियों ने पकड़े लड़कियों के पैर, देखें Video

Published on

भरतपुर

राजस्थान के भरतपुर में छात्रसंघ चुनाव के लिए आज हो रहे मतदान में अजीब नजारा देखने को मिला। चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों ने मतदान करने आ रहे मतदाताओं के पैरों को पकड़कर दंडवत होकर मनुहार की। यहां तक की प्रत्याशियों ने लड़कियों के पैर पकड़ लिए। छात्र संघ के प्रत्याशी सभी छात्र-छात्राओं के पैर पकड़कर दंडवत कर अपने पक्ष में वोट देने की मनुहार की और लड़कियों के पैर पकड़कर वोट देने का वादा करने पर ही उन्हें छोड़ा।

सुबह आठ बजे शुरू हुआ मतदान
भरतपुर जिले में छात्रसंघ चुनावों के लिए 8 बजे से मतदान शुरू हो गया है। जिले में कुल 12 कॉलेज में छात्रसंघ के चुनाव हो रहे हैं। चुनावों को देखते हुए कॉलेजों में भारी पुलिस को तैनात किया गया है। ब्रज यूनिवर्सिटी से तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। एबीवीपी से हितेश फौजदार, एनएसयूआई से पुष्पेंद्र और निर्दलीय राहुल शर्मा मैदान में हैं। ब्रज यूनिवर्सिटी में कुल 239 मतदाता हैं। जो आज अपने मत का उपयोग करेंगे। ब्रज यूनिवर्सिटी के तीनों प्रत्याशियों में बराबरी की टक्कर मानी जा रही है।

एमएसजे कॉलेज में चुनाव
एमएसजे कॉलेज से एबीवीपी से अध्यक्ष पद के लिए पवन चिकसाना मैदान में हैं। महासचिव पद के लिए वीरेंद्र गुर्जर ने चुनाव लड़ रहे हैं। गौरव लुधावई उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी हैं। गौरव सिनसिनवार ने संयुक्त सचिव के लिए नामांकन दाखिल किया है। एमएसजे कॉलेज में करीब 6 हजार मतदाता हैं। जो आज अपने मत का प्रयोग करेंगे। वहीं एनएसयूआई ने एमएसजे कॉलेज से अध्यक्ष पद के लिए कौशल फौजदार, उपाध्यक्ष कर्मवीर फौजदार, महासचिव मुकेश गुर्जर और संयुक्त सचिव के लिए कपिल चुनाव मैदान में भाग्य आजमा रहे हैं।

गर्ल्स कॉलेज में चुनाव
आरडी गर्ल्स कॉलेज से एबीवीपी से खुशी सोलंकी ने टिकट मांगा था लेकिन जब टिकट नहीं मिला तो निर्दलीय मैदान में उतर गईं। एबीवीपी से आशना फौजदार ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा है। उपाध्यक्ष पद के संस्कृति, हंसिका संयुक्त सचिव पद के लिए मैदान में उतरी हैं। आरडी गर्ल्स कॉलेज में साल 2019 और 2022 में एनएसयूआई को कोई प्रत्याशी नहीं मिला है। जबकि सरकार के चार मंत्री भरतपुर से हैं। एबीवीपी के कुछ पुराने कार्यकर्ता खुशी सोलंकी का साथ दे रहे हैं।

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...