पुणे
महाराष्ट्र के पुणे से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। पुणे के विमाननगर इलाके के शुभा अपार्टमेंट में पहली मंजिल से एक कार नीचे गिर गई। ड्राइवर ने गलती से रिवर्स गियर लगा दिया और कंट्रोल खो बैठा। नियंत्रण खोने के कारण दीवार तोड़ते हुए गाड़ी नीचे गिर गई। गनीमत यह रहा कि इस हादसे में कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। घटना रविवार सुबह 10 बजे हुई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
ड्राइवर की गलती से हादसा
सामने आया है कि पुणे में एक कार पार्किंग कॉम्प्लेक्स की पहली मंजिल पर गाड़ी खड़ी थी। ड्राइवर ने गलती से रिवर्स गियर लगा दिया था। इसकेबाद कार जोरदार तरीके से पीछे के तरफ आई। कार गति काफी तेज थी। ऐसे में वह दीवार तोड़कर नीचे आ गिरी। रिसर्व गियर पड़ने के बाद वाहन चालक गाड़ी को संतुलित नहीं कर पाया। घबराहट में वह गियर को चेंज नहीं कर सका। जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। कार के ऊपर से गिरने की घटना से कौतुहल मच गया।
पुणे
पुण्यातील विमाननगर पतीसरातील थरारक घटनेचा cctv समोर
दुसऱ्या मजल्यावरील पार्किंगमधील कार पुढं घेण्याऐवजी चुकून मागे घेतली असता ती खाली पडली
सुदैवाने यामध्ये कोणालाही गंभीर इजा झाली नाही
ही घटना विमाननगर परिसरातील शुभ अपार्टमेंट येथे रविवारी सकाळी 10 वाजता घातली आहे… pic.twitter.com/wEmCNK8Lxb
— Rahul Kulkarni (@RahulAsks) January 22, 2025
दीवार के ऊपर उठे सवाल
इस घटना के बाद पुणे की पार्किंग में वाहनों के नीचे गिरने से राेकने के लिए बनाई गई दीवार की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। क्योंकि वीडियों में कार के टकराने के बाद दीवार के परखच्चे उड़ गए। वह कार को नीचे गिरने से नहीं रोक पाई। आसपास के लोगों ने मौक पर पहुंचकर स्थिति पर संभाला और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की। तो वहीं दूसरी सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने पार्किंग संरचना की दीवार के निर्माण की गुणवत्ता पर चिंता जताई है।
