22.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यपंजाब में किसान आंदोलन की आड़ में गुंडा टैक्स की वसूली, अकाली...

पंजाब में किसान आंदोलन की आड़ में गुंडा टैक्स की वसूली, अकाली सरपंच के खिलाफ केस दर्ज

Published on

चंडीगढ़

पंजाब के मादू गांव के अकाली सरपंच बलजिंदर सिंह पर गुंडा टैक्स वसूलने का मामला दर्ज हुआ है। यह टैक्स पटियाला-अंबाला रोड पर किसानों के धरने के दौरान वसूला जा रहा था। शंभू बॉर्डर पर किसान आंदोलन के कारण हाईवे बंद था, जिससे वाहन मादू गांव से होकर गुजर रहे थे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सरपंच और उनके साथी 200 रुपये टोल टैक्स के रूप में मांगते दिख रहे हैं। पुलिस ने सरपंच बलजिंदर सिंह, हरमनप्रीत सिंह और हरविंदर सिंह को नामजद किया है। इस मामले में तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

एसपी जसवीर सिंह ने बताया कि पुलिस जांच करेगी कि कितना पैसा वसूला गया और यह अवैध गतिविधि कब से चल रही थी। आरोपियों ने टोल टैक्स को वैध दिखाने के लिए एक नोटिस भी लगाया था, जिससे वाहन चालक धोखा खाकर पैसे दे रहे थे। मादू गांव पंजाब के पटियाला जिले में स्थित है।

किसान आंदोलन के दौरान पटियाला-अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग बंद
बता दें कि शंभू बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के दौरान पटियाला-अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया गया था। इस वजह से वाहनों को मादू गांव से होकर गुजरने वाले लिंक रोड का इस्तेमाल करना पड़ रहा था। सरपंच और उनके साथियों ने इसी मौके का फायदा उठाया और वाहनों से अवैध रूप से टोल टैक्स वसूलना शुरू कर दिया। उनका दावा था कि यह पैसा घग्गर नदी पर बने पुल और अन्य स्थानीय सड़कों की मरम्मत के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। जब चालक ने टैक्स की वैधता पर सवाल उठाया तो उसे धमकाया गया और कहा गया कि या तो पैसे दो या वापस लौट जाओ। पुलिस ने वीडियो के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

सरपंच ने अपने बचाव में क्या कहा
विवाद बढ़ने पर सरपंच बलजिंदर सिंह ने अपना बचाव करते हुए कहा कि यह ग्राम सभा का प्रस्ताव था, लेकिन पुलिस ने सारे दस्तावेज़ जब्त कर लिए। उन्होंने बताया कि उन्होंने किसान नेता सरवन सिंह पंधेर और सत्ता पक्ष के विधायकों से इलाके में सड़क बनवाने की मांग की थी, लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी। बलजिंदर सिंह के अनुसार, गांव से होकर गुजरने वाले भारी ट्रैफिक की वजह से अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के विधायक गुरलाल सिंह घनौर उनके गांव से ही हैं। फिर भी उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जब मैं विधायकों के पास गया, तो उन्होंने कहा कि पंचायत को तय करना है कि ट्रैफिक को गुजरने देना है या नहीं। हमारे गांव को डायवर्ट किए गए ट्रैफिक का खामियाजा भुगतना पड़ा और सरकार ने इसे दूर करने के लिए कुछ नहीं किया है। उन्होंने कहा कि उनकी कमिटी ने दो दिनों में टोल से लगभग 10,000 रुपये इकट्ठा किए थे।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this