10.6 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeराज्यकांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के खिलाफ केस दर्ज, भड़काऊ वीडियो पोस्ट करने...

कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के खिलाफ केस दर्ज, भड़काऊ वीडियो पोस्ट करने का आरोप

Published on

जामनगर,

गुजरात के जामनगर में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह की पृष्ठभूमि में भड़काऊ गीत के साथ संपादित वीडियो पोस्ट करने के आरोप में कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. उन पर बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जो धर्म, जाति आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने से संबंधित है. इसके साथ ही स्थानीय कांग्रेस नेता अल्ताफ खफी और कार्यक्रम आयोजित करने वाले ट्रस्ट पर भी केस दर्ज किया गया है.

पुलिस अधीक्षक प्रेमसुख डेलू ने बताया कि कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर जामनगर के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने 29 दिसंबर को आयोजित सामूहिक विवाह समारोह के संदर्भ में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया था. 46 सेकंड की वीडियो क्लिप में इमरान प्रतापगढ़ी पर फूलों की वर्षा की जा रही है, जबकि वो हाथ हिलाते हुए चल रहे हैं. इस दौरान पृष्ठभूमि में एक गीत चल रहा है.

इसके बारे में एफआईआर में कहा गया है कि इस गीत के बोल भड़काऊ, राष्ट्रीय एकता के लिए हानिकारक और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले हैं. वीडियो में आवाज इमरान प्रतापगढ़ी की होने की संभावना है. किशन नंदा द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर में कहा गया है कि इस तरह के वीडियो को प्रसारित करने से दस या उससे अधिक लोगों के समूह को हिंसा करने के लिए प्रोत्साहित किया गया, जो भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 57 के तहत अपराध है.

जामनगर ए-डिवीजन थाने में शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया. इमरान प्रतापगढ़ी ने सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होने के तीन दिन बाद 2 जनवरी को वीडियो ट्वीट किया था. उन्होंने कहा कि इस वीडियो पर एक्स यूजर्स ने तीखी टिप्पणियां की थी. पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रतापगढ़ी के साथ अल्ताफ खफी और समारोह का आयोजन करने वाले संजारी एजुकेशन एंड चैरिटेबल ट्रस्ट पर मामला दर्ज किया गया है. इसके तहत सात साल तक की जेल की सजा हो सकती है.

एसपी ने कहा, ”सांसद पर धर्म, जाति आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने, राष्ट्रीय एकता को नुकसान पहुंचाने वाले कार्यों या बयानों का उपयोग करने, किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और दस या उससे अधिक लोगों के समूह को अपराध करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.” सामूहिक विवाह कार्यक्रम अल्ताफ खफी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किया गया था.

Latest articles

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी; कहा- ट्रेनिंग लेकर लौटेंगे तो ‘नेशन बिल्डर’ बनकर लाएंगे बदलाव

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत...

More like this

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...