12.6 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeराज्यUP : 'पकड़ो इसे, भागे तो गोली मार देना', जब बीजेपी विधायक...

UP : ‘पकड़ो इसे, भागे तो गोली मार देना’, जब बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर मीट की दुकानों पर धमक पड़े

Published on

गाजियाबाद:

लोनी के बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर अपने क्रियाकलापों से सुर्खियों में बना रहते हैं। गुरुवार को उन्‍होंने अपने समर्थकों के साथ हिंडन एयरपोर्ट के आसपास मीट और मटन की दुकानों पर छापा मारा और दुकानदारों को बिना परमिशन के दुकानें खोलने पर हड़काया। इस दौरान उन्होंने अपने समर्थकों से कहा कि अगर कोई दुकान मालिक भागे तो गोली मार देना। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विधायक ने हिंडन पुलिस स्टेशन पहुंचकर चौकी इंचार्ज के नहीं होने पर नाराजगी जताई और बिना परमिट के दुकानदारों की दुकानों को हटाने की बात कही।

वायरल वीडियो में विधायक गुर्जर कहते नजर आ रहे हैं- ‘कौन सा है? पकड़ो इसे, पुलिस चौकी ले चलो। गदर कर रखा है रोड पर। भागे तो गोली मार देना।’ आपको बता दें कि दो महीने पहले नंद किशोर गुर्जर अपने जिले की पुलिस पर आरोप लगाते हुए लखनऊ पहुंचे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री से शिकायत की थी कि अकेले गाजियाबाद में 50 हज़ार से ज़्यादा गौवंश स्लॉटर हाउस में कटे हैं। विधायक के अनुसार, इसके बाद मुख्यमंत्री की टीम के कुछ लोग उनसे नाराज हो गए थे।

विधायक को देखते ही मच गई अफरा-तफरी
गुरुवार को विधायक ने हिंडन एयरपोर्ट के आस पास मीट और मटन की दुकानों पर छापा मारा। जैसे ही नंदकिशोर गुर्जर हिंडन एयरपोर्ट पर अपने समर्थकों के साथ पहुंचे तो सभी मीट का कारोबार करने वाले दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। सभी अपनी दुकानों में ताला जड़कर भागने लगे। इस दौरान विधायक ने एक दुकानदार को पकड़ा और उसे बिना परमिशन के दुकान खुलने पर हड़काया। विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने अपने समर्थकों से कहा कि अगर कोई दुकान मालिक भागे तो गोली मार देना।

Latest articles

स्विमिंग पूल में डूबने से विधायक के बंगले के कर्मचारी की मौत

भोपाल। राजधानी के मिसरोद थाना क्षेत्र के अंतर्गत कजलीखेड़ा स्थित केके रिसॉर्ट के स्विमिंग...

अखंड सौभाग्य एवं परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने किया वट सावित्री व्रत

भोपाल। राजधानी के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थस्थल दादाजी धाम मंदिर में ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या...

नामदेव समाज प्रांतीय निर्वाचन: प्रत्याशियों के नाम तय, आज होगा मतदान

भोपाल। मप्र नामदेव समाज विकास परिषद के प्रांतीय निर्वाचन सत्र 2026-29 की सरगर्मियां तेज...

हबीबगंज में वशीकरण का झांसा देकर वृद्ध महिला से जेवरात ठगे

भोपाल। हबीबगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले व्यस्ततम 10 नंबर मार्केट में दो...

More like this

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

खेती को लाभ का धंधा बनाए युवा पीढ़ी, स्थानीय पैदावार के अनुसार लगाएं प्रोसेसिंग यूनिट्स : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालौर के पंसेरी में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भिवाड़ी में प्रदेश के पहले ‘सेमीकंडक्टर क्लस्टर’ का उद्घाटन किया

जयपुर। राजस्थान को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में शुक्रवार को एक ऐतिहासिक उपलब्धि...