9.7 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्यमाचिस जलाकर चेक कर रहे थे गैस लीक, सिलेंडर फटे, जिंदा जले...

माचिस जलाकर चेक कर रहे थे गैस लीक, सिलेंडर फटे, जिंदा जले 4 लोग

Published on

जोधपुर,

राजस्थान के जोधपुर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां माता का थान क्षेत्र के मंगरा पूंजला इलाके की एक रिहायशी कॉलोनी के एक घर में अचानक चार सिलेंडर फट गए. इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक इस हादसे में चार लोग जिंदा जल गए. चारों के शव बरामद कर लिए गए हैं. हादसे में मकान मालिक के तीन बच्चे और उनके साले की मौत हुई है. वहीं 16 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए हैं. ऐसी आशंका है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. घायलों को महात्मा गांधी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि इनमें ज्यादातर लोग 80 फीसदी से ज्यादा जल चुके हैं.

जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता हॉस्पिटल पहुंचे और डॉक्टर्स को उपचार के पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं. जानकारी मिलने पर पुलिस कमिश्नर रवि दत्त गौड़, शहर विधायक मनीषा पंवार, नगर निगम उत्तर की महापौर कुंती देवड़ा डीसीपी अमृता दुहान सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए. वहीं फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है.

ऐसे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार कीर्ति नगर स्थित जिस घर में विस्फोट हुआ है, वहां अवैध रूप से गैस सिलेंडर का कारोबार होता था. पता चला कि एक सिलेंडर से गैस का रिसाव हो रहा था तभी एक व्यक्ति ने माचिस जलाकर गैस लीक चेक करने की कोशिश की तभी सिलेंडर ने आग पकड़ ली. इसके बाद वहां रखे 4 सिलेंडरों में विस्फोट हो गया. यह धमाका इतनी तेज था कि संकरी गली में खड़े कई लोग आग की चपेट में आ गए. करीब 16 लोग बुरी तरह झुलस गए हैं, जिन्हें आनन-फानन में पहले नयापुरा अस्पताल और बाद में एमजीएच ले जाया गया.

कई वाहन भी जलकर हुए राख
जानकारी के मुताबिक जब हादसा हुआ उस समय घर के बाहर एक गैस एजेंसी की गाड़ी भी खड़ी थी, इसलिए माना जा रहा है कि घर में बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर रखे हुए थे. उनमें ही किसी सिलेंडर में विस्फोट हुआ जिससे आसपास के इलाके में चार धमाके सुनाई दिए. फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची आग पर काबू पाया गया. घटना के दौरान वहां खड़ी गाड़ी और कई वाहन आग की चपेट में आ गए. घर में रखा पूरा समान जलकर राख हो गया. इस पूरे घटनाक्रम में भोमाराम लोहार के परिवार की दो बेटियां नीतू व कोमल, बेटा विकी और साला सुरेश की मौत हो गई है. वहीं घायलों में नक्श, निरमा,शोभा, सरोज, हरिराम, नितेश,कंचन, राजवीर, खुशी, पारसराम, दिव्यांशु, निरमा,अशोक जोशी, अनुराग जोशी, सूरज और भोमाराम का इलाज महात्मा गांधी हॉस्पिटल में चल रहा है. Live TV

 

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...