7.6 C
London
Saturday, January 17, 2026
Homeराज्यछत्तीसगढ़: पुरानी रंजिश में घर में घुसकर महिला को चाकुओं से गोदा,...

छत्तीसगढ़: पुरानी रंजिश में घर में घुसकर महिला को चाकुओं से गोदा, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

Published on

धमतरी,

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सोमवार को पुरानी दुश्मनी के चलते 35 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई. यह घटना पोतीयाडीह गांव में दिनदहाड़े हुई, जब महिला घर में अकेली थी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.

इस घटना पर पुलिस का कहना है कि मृतका कुंती बाई पटेल घर में अकेली थीं, जब चमन पटेल और एक अन्य शख्स वहां पहुंचे तो उन्होंने कुंती बाई से उनके पति जगेश्वर पटेल के बारे में पूछा. जब महिला ने बताया कि वह घर पर नहीं हैं, तो दोनों ने पानी मांगा और फिर जबरन घर में घुसकर चाकू से हमला कर दिया.

चाकू घोंपकर महिला की हत्या
महिला ने मदद के लिए शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. स्थानीय लोगों ने चमन पटेल को पकड़ लिया, लेकिन दूसरा आरोपी भागने में सफल रहा. गंभीर रूप से घायल कुंती बाई को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

एक आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार
पुलिस ने चमन पटेल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है. पुलिस का कहना है कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है, जल्द ही अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest articles

महंगाई भत्ते से वंचित होने पर जताया आक्रोश कर्मचारियों का प्रदर्शन

भोपाल।राज्य मंत्रालय सहित पूरे प्रदेश में सोमवार को कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। तृतीय वर्ग...

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

तलवार और पत्थर से हमला कर हत्या की कोशिश

भोपाल।कमला नगर थाना क्षेत्र में एक युवक पर तलवार और पत्थर से हमला कर...

चलती बाइक से छात्र को गिराकर पीटा

भोपाल।निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।...

More like this

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

परीक्षाएं होंगी पारदर्शिता 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर  ।मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से वादा...

युवा देश का भविष्य और राजस्थान का गौरव: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर ।मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और...