19.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने फतेहपुर में चित्रकूट बालाजी मंदिर में किए दर्शन

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने फतेहपुर में चित्रकूट बालाजी मंदिर में किए दर्शन

Published on

-पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की कामना, संत शिरोमणि श्री बुद्ध गिरी जी महाराज की मढ़ी में भी किए दर्शन

जयपुर।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शेखावाटी क्षेत्र की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दूसरे दिन रविवार सुबह सीकर जिले के फतेहपुर में चित्रकूट बालाजी मंदिर तथा श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर में दर्शन कर प्रदेश की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
श्री शर्मा ने सर्वप्रथम चित्रकूट बालाजी मंदिर परिसर में कामधेनु-शिव मंदिर तथा बालाजी मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने विधिवत पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने संत शिरोमणि श्री बुद्ध गिरी जी महाराज की मढ़ी पहुंचकर वहां स्थित हिंगलाज माता और शिव मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने संत शिरोमणि श्री बुद्ध गिरी जी महाराज सहित अन्य संतों की समाधि पर नमन किया।

वहां से श्री शर्मा ने फतेहपुर के प्राचीन श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने विधिवत् पूजा अर्चना कर विकसित और अग्रणी राजस्थान के लिए भगवान लक्ष्मीनाथ जी से प्रार्थना की। इस अवसर पर नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...