8.5 C
London
Friday, January 23, 2026
Homeराज्यमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी प्रस्ताव को मंजूरी

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी प्रस्ताव को मंजूरी

Published on

– हनुमानगढ़ टाउन कृषि उपज मंडी समिति में 8 करोड़ 47 लाख रूपये की लागत से करवाए जाएंगे विभिन्न विकास कार्य

जयपुर।

प्रदेश की कृषि मंडियों में आधारभूत सुविधाएं सुदृ़ढ़ करने की दिशा में राज्य सरकार निरन्तर महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने हनुमानगढ़ टाउन कृषि उपज मंडी समिति के मंडी यार्ड में विद्युत, मरम्मत एवं नवीन निर्माण कार्यों के लिए 8 करोड़ 47 लाख रूपये से अधिक की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की है।

मुख्यमंत्री श्री शर्मा के इस निर्णय से हनुमानगढ़ टाउन कृषि उपज मंडी समिति के मंडी यार्ड में कृषि जिन्स को बारिश के पानी से बचाने के लिए कवरिंग शेड का निर्माण, फ्लड लाइट्स, सीसीटीवी कैमरे लगाने आदि के कार्य किये जाएंगे। साथ ही, किसान विश्राम गृह एवं मजदूर विश्राम गृह के निर्माण कार्य भी करवाए जाएंगे। इन कार्यों से मंडी प्रागंण में आधारभूत संरचनाएं सुदृढ़ होने के साथ ही, किसानों एवं मजदूरों के लिए सुविधाओं में भी बढ़ोत्तरी होगी।

Latest articles

बीएचईएल झांसी में राजभाषा एवं गुणवत्ता वृत्त पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

भेल झांसी।सार्वजनिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), झांसी के जयंती...

बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने 61वीं वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों को संबोधित किया

भेल हरिद्वार।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक  के. सदाशिव मूर्ति...

More like this

प्रदेश कर्मचारियों-पेंशनरों को 35 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा

भोपाल।राजस्थान और हरियाणा की तर्ज पर प्रदेश सरकार अपने 10 लाख से अधिक अधिकारियों,...

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

परीक्षाएं होंगी पारदर्शिता 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर  ।मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से वादा...