26.5 C
London
Saturday, May 23, 2026
Homeराज्यमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किए बांसिया में संत गोविंद गुरु की धूणी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किए बांसिया में संत गोविंद गुरु की धूणी के दर्शन

Published on

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने डूंगरपुर दौरे के दौरान बांसिया स्थित महान समाज सुधारक और स्वतंत्रता सेनानी संत गोविंद गुरु की पावन जन्मस्थली पहुंचकर मत्था टेका। मुख्यमंत्री ने वहां स्थित पवित्र धूणी मगरी और मड़ी मगरी धाम के दर्शन किए और संत गोविंद गुरु की भव्य प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए माल्यार्पण किया। इस आध्यात्मिक अवसर पर मुख्यमंत्री ने धाम के पवित्र हवन कुंड में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूर्ण आहुतियां दीं और महाआरती उतारी। दर्शन और पूजन के पश्चात मुख्यमंत्री ने धाम के समग्र विकास और जीर्णोद्धार को लेकर वहां उपस्थित पूज्य संत-महात्माओं से विस्तृत चर्चा की तथा गिरवर गिरी महाराज, अजमल गिरी महाराज, नारायण गिरी एवं करण गिरी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जनसाधारण को संबोधित करते हुए संत गोविंद गुरु के महान जीवन मूल्यों, उनकी प्रखर राष्ट्रभक्ति, सामाजिक चेतना और जनजातीय समाज के उत्थान के लिए किए गए क्रांतिकारी कार्यों का भावपूर्ण स्मरण किया। उन्होंने कहा कि संत गोविंद गुरु ने वागड़ अंचल और देश के दूर-दराज के जनजातीय क्षेत्रों में कुप्रथाओं, अशिक्षा और नशे के खिलाफ जो ‘भगत आंदोलन’ चलाया, उसने न केवल समाज को एक नई दिशा दी बल्कि लोगों के भीतर राष्ट्रभक्ति और स्वाधीनता की अलख भी जगाई। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि देश और समाज के प्रति उनका योगदान अद्वितीय है और आज की युवा पीढ़ी को उनके दिखाए मार्ग, नैतिकता और राष्ट्र-प्रथम की भावना से प्रेरणा लेनी चाहिए।

Latest articles

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत : CM विष्णु देव साय

रायपुर। विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार की प्राथमिकता आम जनता...

डूंगरपुर में सीए भजनलाल शर्मा की मॉर्निंग वॉक, ग्रामीणों से संवाद और बैडमिंटन खेलकर जीता दिल

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार सुबह डूंगरपुर जिले के ऐतिहासिक गांव धम्बोला...

पंजाब के जल संकट और अधिकारों पर अमृतसर में महामंथन: रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल के साथ शाम 7 बजे बैठक करेंगे सीएम भगवंत मान

अमृतसर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान राज्य के जल...

पंजाब में लावारिस कुत्तों पर ‘सीएम’ की पोस्ट से मचा बवाल: सिद्धू, सोनम बाजवा और भाजपा ने घेरा

चंडीगढ़। पंजाब में लावारिस और खूंखार कुत्तों के खिलाफ 22 मई से एक बड़ा...

More like this