जशपुर।
प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गृहग्राम बगिया से अपने खेत में धान की बुवाई कर प्रदेश में उन्नत खेती व खुशहली की कामना की है। पारंपरिक पूजा पाठ के बाद सीएम साय ने पांच मुट्ठी धान खेतों में डालकर खेती की शुरुआत की। बगिया स्थित आवास में उन्होंने ग्राम देवता एवं इष्ट देवता की पूजा अर्चना के बाद खेती की शुरूआत की।
उल्लेखनीय है कि हर साल सीएम विष्णुदेव साय पूजा अर्चना के बाद अपने खेत मे धान की बोआई कर खेती की शुरुआत करते हैं। इस अवसर पर उन्होंने पीएम मोदी के प्रति आभार जताया और कहा कि उनके द्वारा खेती से पहले किसान सम्मान निधि जारी की जा रही है जिससे किसानों को लाभ होगा। सीएम ने कहा किसान सम्मान निधि से किसानों को फायदा होगा।छत्तीसगढ़ और देश के करोड़ो किसानों को मिल किसान सम्मान निधि का लाभ निरंतर मिल रहा है।
