10.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यबच्चों को सता रही बोर्ड परीक्षा की टेंशन, बदायूं के इस गांव...

बच्चों को सता रही बोर्ड परीक्षा की टेंशन, बदायूं के इस गांव से 16 दिनों से छाया अंधेरा, पूरा मामला समझिए

Published on

बदायूं:

उत्तर प्रदेश के बदायूं का गांव सोरहा। बिजली विभाग की अनदेखी के चलते बीते 14 दिसंबर से गांव में अंधेरा फैला हुआ है। सुनवाई ना होने पर गांव के लोगों में आक्रोश पनप रहा है। वहीं स्कूली बच्चों के बोर्ड एग्जाम सिर पर आ गए हैं। उन्हें पढ़ाई की टेंशन बनी है, लेकिन बिजली विभाग की जिम्मेदार अभी तक अश्वासन के अलावा ग्रामीणों को कुछ नहीं देते नजर आ रहे हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि उघैती थाना क्षेत्र के गांव सोरहा में बीते 14 दिसंबर से विद्युत सप्लाई फेल है। दरअसल यहां लगा ढाई सौ केवीए का विद्युत ट्रांसफॉर्मर चोर चुरा कर ले गए। ट्रांसफॉर्मर चोरी होने का पता ग्रामीणों को तब चला जब सुबह लोग मॉर्निंग वॉक के लिए निकले। उन्होंने देखा कि बाजरे के पुआल के नीचे ट्रांसफॉर्मर की बॉडी पड़ी हुई है। तेल, पुर्जे आदि कीमती सामान लेकर चोर रफूचक्कर हो गए हैं। ट्रांसफॉर्मर की बॉडी का कुछ हिस्सा इधर-उधर पड़ा छोड़कर चोर भाग गए।

अभी तक नहीं लग पाया नया ट्रांसफॉर्मर
ग्रामीणों ने पूरे मामले की सूचना बिजली विभाग को दी। मौके पर पहुंची बिजली विभाग की टीम ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की लेकिन 16 दिनों से ज्यादा समय बीत जाने के बावजूद अब तक नया ट्रांसफॉर्मर नहीं लग पाया है। इस वजह से गांव में अंधेरा व्याप्त है। सर्द रातें और फरवरी में बोर्ड की परीक्षा स्कूली बच्चों के सिर पर है लेकिन विद्युत विभाग के जिम्मेदार ग्रामीणों की गांव में अंधेरे की समस्या से निजात नहीं दिला सके हैं।

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सबके सब बेकार पड़े हैं: ग्राम प्रधान
हजारों की संख्या में निवास करने वाला यह गांव सोहरा करीब 16 दिनों से ज्यादा समय से अंधेरा में डूबा है। ग्राम प्रधान सत्यपाल का कहना है कि बच्चों को बोर्ड एग्जाम को लेकर पढ़ाई की तैयारी की चिंता सता रही है। गांव में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सबके सब बेकार पड़े हैं। चरमराई विद्युत व्यवस्था की ओर विद्युत विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है। ग्रामीण बिजेंद्र, प्रमोद, गिरीश, चंद्रपाल सिंह आदि ने बिजली विभाग के अफसरों से शीघ्र नया ट्रांसफॉर्मर लगवाने की गुहार लगाई है।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...