17.5 C
London
Sunday, June 14, 2026
Homeराज्यCM नीतीश ने बेगूसराय में फिर किया चौंकाने वाला काम, मंच से...

CM नीतीश ने बेगूसराय में फिर किया चौंकाने वाला काम, मंच से नीचे उतर महिला की पीठ थपथपाई

Published on

बेगूसराय

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में अचानक फिर से सभी को चौंकाने का काम किया। सीएम नीतीश कुमार एक कार्यक्रम में मंच से अचानक जब नीचे उतरने लगे, तो किसी को कुछ समझ में नहीं आया और सभी उनके पीछे चल पड़े। मंच से नीचे उतर कर नीतीश कुमार ने एक महिला के पीठ को थपथपाया और आशीर्वाद देने के बाद वापस मंच पर पहुंच कर बैठ गए।

महिलाओं को विभिन्न योजनाओं का मिला लाभ
दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेगूसराय में महिला संवाद कार्यक्रम में पहुंचे, जहां 1946 स्वयं सहायता समूह के 23352 जीविका दीदीयों के बीच 58 करोड़ 32 लाख रुपए का चेक वितरण किया। इस दौरान पांच लाभार्थियों के बीच स्टार्टअप की सिलाई मशीन, कपड़ा दुकान और ई-रिक्शा की चाबी लाभुकों को सौंपी।

महिला के संवाद से खुश होकर सीएम आशीर्वाद देने मंच से उतरे
सीएम मंच पर बैठे थे, इस दौरान एक महिला शिक्षिका उषा देवी सरकारी योजनाओं के बारे में बता रही थीं। महिला के संवाद से खुश होकर सीएम मंच से उठे और महिला शिक्षिका के पास पहुंचकर उन्हें आशीर्वाद देकर फिर वापस लौट गए।महिला शिक्षिका ने बताया कि सीएम को संवाद कार्यक्रम के जरिए वो अपने कार्यों के बारे में बता रहीं थीं, इस दौरान सीएम खुद उनके पास पहुंचे और आशीर्वाद देने का काम किया। बताया गया है कि महिला टीचर आरक्षण को लेकर अपनी बात कर रही थीं, इसी दौरान नीतीश कुमार उस महिला की बात से काफी खुश हो गए।

फुटबॉल मैच में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया
इससे पहले नीतीश कुमार यमुना भगत स्टेडियम खेल गांव में नेशनल यूथ गेम के तहत चल रहे फुटबॉल मैच में खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। उसके बाद तेघरा प्रखंड के पिढ़ौली गांव में आयोजित डॉक्टर अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत आयोजित विशेष विकास शिविर में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग की ओर से आयोजित महिला संवाद में हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों से संबंधित 102 योजनाओं का उद्घाटन और पांच योजनाओं का शिलान्यास किया।

Latest articles

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...

प्रशांत महासागर में सक्रिय हुआ ‘सुपर अल नीनो’, भारत के लिए बढ़ी चिंता, सूखे की आशंका 60 फीसदी

नई दिल्ली/भोपाल। अमेरिकी मौसम एजेंसी एनओएए (NOAA) ने प्रशांत महासागर में 'अल नीनो' के...

More like this