14.6 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यहाथरस कांड को लेकर आमने-सामने आए सीएम योगी और अखिलेश, दोनों तरफ...

हाथरस कांड को लेकर आमने-सामने आए सीएम योगी और अखिलेश, दोनों तरफ से हमले तेज

Published on

हाथरस:

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में सत्संग में हुई भगदड़ से अबतक 121 मासूम लोगों की जान जा चुकी है। भगदड़ की वजह से बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और पुरुष काल के गाल में समा गए है। घटना के बाद प्रदेश सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है। खुद सीएम योगी ने हाथरस पहुंचकर घायलों के परिजनों और अधिकारियों से बातचीत की है। सीएम योगी ने भगदड़ वाली जगह का निरीक्षण भी किया है। इसी बीच इस मामले को लेकर राजनीति भी गरमा गई है। समाजवादी पार्टी के मुखिया व सांसद अखिलेश यादव समेत तमाम नेताओं ने सवालिया निशान उठा दिए हैं। अखिलेश ने यूपी सरकार को इस हादसे की वजह से हुई मौत का जिम्मेदार ठहरा दिया है। इसपर सीएम योगी ने भी पलटवार कर दिया है।

कथावाचक सज्जन के फोटो किसके साथ- सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा कि कुछ लोगों की यह प्रवृत्ति होती है कि इस प्रकार की दुखद और दर्दनाक घटनाओं में भी वो राजनीति ढूढ़ते हैं। ऐसे लोगों की फितरत है चोरी भी और सीनाजोरी भी। सीएम योगी ने अखिलेश यादव का बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि हर व्यक्ति जानता है कि कथावाचक सज्जन के फोटो किसके साथ है। उनके राजनीतिक संबंध किसके साथ जुड़े हुए हैं। आपने देखा होगा कि पिछले दिनों रैलियों के दौरान इस तरह की भगदड़ कहां मचती थी और कौन उसके पीछे थे। मुझे लगता है कि इन सबकी तह में जाना आवश्यक है। जो लोग निर्दोष लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ करते हैं उनकी जवाबदेही भी तय होगी।

सरकार की पूरी लापरवाही- अखिलेश यादव
दरअसल अखिलेश ने कहा कि जो हादसा हुआ है यह सरकार की लापरवाही है। ऐसा नहीं है कि सरकार को इस कार्यक्रम की जानकारी न हो। उन्होंने कहा कि जब कभी भी इस प्रकार के कार्यक्रम होते हैं तो बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल होते हैं। जो जानकारी सरकार के पास थी उसके हिसाब से भी सरकार ने इंतजाम नहीं किया। इस लापरवाही से जो जानें गईं है उसकी ज़िम्मेदार सरकार है।

ना ऑक्सीजन, ना दवाई, ना इलाज- अखिलेश
अखिलेश यादव ने आगे कहा कि बहुत से लोगों की जान बच सकती थी, लेकिन ना ही समय पर गाड़ियों का इंतजाम करा पाए, ना एम्बुलेंस का इंतजाम करा पाए। कोई अगर अस्पताल पहुंच भी गया तो उन्हें पर्याप्त इलाज नहीं मिल पाया। ना ऑक्सीजन, ना दवाई, ना इलाज मिल पाया। इसलिए इसकी अगर कोई जिम्मेदार है तो बीजेपी सरकार जिम्मेदार है। सपा सांसद ने कहा कि इसकी ज़िम्मेदार बीजेपी है जो बड़े-बड़े दावे करती है कि हम विश्वगुरु बन गए हैं। क्या अर्थव्यवस्था का मतलब यह है कि किसी आपातकाल स्थिति में आप लोगों का इलाज न कर पाएं। ये सब इनकी बाते झूठी है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this