10.1 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्यसीएम योगी ने ट्विटर पर राहुल को पछाड़ा, 7 साल में हो...

सीएम योगी ने ट्विटर पर राहुल को पछाड़ा, 7 साल में हो गए 21.5M फॉलोअर्स

Published on

लखनऊ,

चुनावी मैदान हो या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म योगी आदित्यनाथ की ‘रफ्तार’ के आगे विपक्षी पीछे छूटते जा रहे हैं. योगी ने ट्विटर पर इस बार लोकप्रियता के मामले में राहुल गांधी को भी पीछे छोड़ दिया है. अभी ट्विटर पर योगी आदित्यनाथ के 21.5 मिलियन फॉलेअर्स हैं, जबकि राहुल गांधी के 21.4 मिलियन, प्रियंका गांधी के 5 मिलियन फॉलोअर्स हो चुके हैं. योगी ट्विटर पर केवल 50 तो राहुल गांधी 275, प्रियंका 362 लोगों को फॉलो करते हैं. 2015 में राहुल ने अप्रैल और सीएम योगी आदित्यनाथ ने 2015 के सितंबर महीने में जबकि प्रियंका ने फरवरी 2019 में ट्विटर पर अपना अकाउंट बनाया था.

वहीं साप सुप्रीमो अखिलेश यादव के 17.2 मिलियन और मायावती के 2.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं. अखिलेश यादव 23 मायावती 1 को फॉलो करती हैं. मायावती ने 2018 में ट्विटर पर अपना अकाउंट बनाया जबकि अखिलेश 2009 से इस सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर सक्रिय हैं.

सीएम योगी ने सितंबर 2015 में ट्विर जॉइन किया था
इतना ही नहीं अपने आक्रामण तेवर के लिए पसंदी की जाने वालीं अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी भी इस मामले में सीएम योगी से माफी पीछे रही गई हैं. उसने टि्वटर पर 12.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जबकि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राज्य मंत्री नितिन गडकरी के टि्वटर पर फॉलोअर्स 11.3 मिलियन हैं. इसके अलावा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 4.1 मिलीयन, ब्रजेश पाठक 6.48 हजार, स्वतंत्र देव सिंह के 1.4 मिलीयन फॉलोअर्स टि्वटर पर हैं.

पिछले साल राहुल गांधी के घट गए थे फॉलोअर्स
पिछले साल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के ट्विटर फॉलोअर्स की संख्या अचानक से कम हो गई थी. 27 दिंसबर को उन्होंने ट्विटर से शिकायत करते हुए कहा था कि नए फॉलोअर्स की संख्या घटकर शून्य पहुंच गई है. इसके बाद राहुल गांधी ने ट्विटर पर आरोप लगाते हुए कहा था कि ये सब राजनीतिक दवाब के चलते किया जा रहा है. हालांकि इस साल वीकली प्रोग्रेस रिपोर्ट के मुताबिक 12 जनवरी से 6 हफ्तों में राहुल गांधी के ट्विटर पर 80, 000 नए फॉलोअर्स एड हुए थे.

अखिलेश फेसबुक पर योगी से आगे
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक की बात करें तो अखिलेश यादव के 7.7 मिलियन फालोअर्स हैं, जबकि सीएम योगी के 7.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं. स्मृति ईरानी के 5.3 मिलियन, प्रियंका गांधी के 4.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं. वहीं बसपा प्रमुख मायावती ने अभी तक फेसबुक पर अपना अकाउंट नहीं बनाया है.

Latest articles

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...