12.1 C
London
Thursday, June 11, 2026
Homeराज्यहोली पर दिखा CM योगी का अलग अंदाज, गोरखपुर में मनाया रंगों...

होली पर दिखा CM योगी का अलग अंदाज, गोरखपुर में मनाया रंगों का त्योहार, बोले- जहां धर्म, वहीं विजय

Published on

गोरखपुर,

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में होली मनाई. इस दौरान फूलों और गुलाल के साथ उन्होंने होली खेली. सीएम योगी का अलग ही अंदाज देखने को मिला. यहां वे भगवान नरसिंह जी की शोभायात्रा में शामिल हुए और सनातन धर्म, एकता और विजय का संदेश दिया. सीएम योगी ने कहा कि जहां धर्म होगा, वहीं विजय होगी. उन्होंने होली को केवल रंगों का नहीं, बल्कि समरसता और भाईचारे को मजबूत करने वाला पर्व बताया.

सीएम योगी ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- रंग और उमंग के महापर्व ‘होली’ के पावन अवसर पर आज गोरखपुर में भगवान नरसिंह जी की भव्य शोभायात्रा में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ.भगवान नरसिंह जी का अवतार धर्म की विजय, न्याय की स्थापना और सज्जनों के कल्याण का प्रतीक है. उनकी कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और आरोग्यता का वास हो, यही प्रार्थना है. उन्होंने आगे कहा कि सनातन धर्म का उद्घोष है – ‘यतो धर्मस्ततो जय’ यानी जहां धर्म होगा, वहीं विजय होगी, जहां धर्म होगा, वहीं सत्य होगा.

विजय के लिए कठिन साधना आवश्यक
सीएम योगी ने धर्म और साधना के महत्व को समझाते हुए कहा कि विजय प्राप्त करने के लिए कठिन साधना करनी पड़ती है और साधना जितनी कठिन होती है, सिद्धि उतनी ही बड़ी होती है. उन्होंने धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों को जीवन में अपनाने पर बल दिया.

योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ मंत्र का समर्थन करते हुए कहा कि भारत तभी विकसित होगा, जब वह एकजुट होगा. उन्होंने कहा कि हमारा भारत विकसित तभी होगा, जब हमारा भारत एक होगा, और भारत एक होगा, तभी वह श्रेष्ठ होगा.

सीएम योगी ने कहा कि कुछ लोग सनातन धर्म को कोसते हैं. कुछ लोग सोचते हैं कि नाम पर बंटे हुए हैं. उन्होंने कहा कि होली का पर्व एकता का त्योहार है. होली का पर्व मतभेदों को मिटाने का पर्व है. कुछ लोगों की मंशा देश और सनातन के प्रति जाहिर है. योगी ने कहा कि महाकुंभ ने देश को एकता का संदेश दिया है.

उन्होंने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा- प्रत्येक जीव से स्नेह और प्रेम सनातन चेतना का शाश्वत प्रतीक है. होली का संदेश देते हुए लिखा है कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं है, बल्कि यह सत्य की असत्य पर विजय, प्रेम और भाईचारे का पर्व है. उन्होंने लिखा- रंग, उमंग, उत्साह वाली होली, समता, समरसता, सौहार्द वाली होली, असत्य पर सत्य की विजय की होली. इसी के साथ रंगोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एकता और भाईचारा ही भारत को अखंड बनाए रखेगा और यही सनातन धर्म का वास्तविक संदेश है.

Latest articles

मीनाक्षी नटराजन मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई, आज नामवापसी की आखिरी तारीख

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए मीनाक्षी नटराजन का...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...

MP में प्री-मानसून का असर: 34 ज़िलों में तूफ़ान और बारिश का अलर्ट; कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून के आने से पहले ही मौसम का मिजाज काफी...

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

More like this

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

राजस्थान आवासन मंडल की 255वीं बैठक: आमजन के लिए किफायती आवास और इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार के कई बड़े प्रस्तावों को मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व तथा नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर...

चंडीगढ़ में सीएम भगवंत मान ने 335 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के 'मिशन रोजगार' के तहत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को...