14.4 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeराज्य'CO साहब अकेले में मिलना चाहते हैं', दाखिल- खारिज कराने गई महिला...

‘CO साहब अकेले में मिलना चाहते हैं’, दाखिल- खारिज कराने गई महिला से अधिकारी का अजब डिमांड, जानें

Published on

मुजफ्फरपुर:

बिहार में जमीन के दाखिल-खारिज की प्रक्रिया हमेशा से विवादों में रहता है। सरकार की तमाम सख्ती और निर्देशों के बावजूद दाखिल-खारिज की प्रक्रिया में भ्रष्टाचार थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले के मुसहरी अंचल से सामने आया है, जहां सदर थाना क्षेत्र के खबड़ा गांव की एक महिला की शिकायत पर अंचलाधिकारी महेंद्र शुक्ला और राजस्व कर्मचारी अनुज कुमार के खिलाफ गंभीर आरोपों के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

दाखिल- खारिज का मामला
आरोप है कि खबड़ा गांव की निवासी काजल देवी ने एक डिसमिल जमीन खरीदी थी और उसके दाखिल-खारिज के लिए आवेदन दिया था। लेकिन आवेदन को जानबूझकर लंबित रखा गया। महिला का कहना है कि हल्का कर्मचारी उसके घर आया और कहा कि दाखिल-खारिज तभी होगा जब वह सीओ साहब से अकेले में मिलेंगी। ऐसा नहीं करने पर केस रिजेक्ट कर दिए जाने की धमकी दी गई। महिला ने इस संबंध में सीजेएम कोर्ट में परिवाद दायर किया, जिस पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने सदर थाना को एफआईआर दर्ज कर जांच का आदेश दिया।

सीओ पर दर्ज हुआ केस
आदेश के बाद सदर थानाध्यक्ष अस्मित कुमार ने प्राथमिकी दर्ज की और जांच की जिम्मेदारी दरोगा राकेश कुमार को सौंपी। काजल देवी के अधिवक्ता नवनीत कुमार ने बताया कि दर्ज परिवाद में आरोप लगाया गया है कि फर्जी कागजात के आधार पर जमीन का दाखिल-खारिज किया गया। साथ ही सीओ महेंद्र शुक्ला पर महिला से निजी मुलाकात के लिए दबाव डालने का गंभीर आरोप भी शामिल है। पूरे मामले को लेकर आरोपी सीओ का कहना है कि उन्होंने काजल देवी के आवेदन को रद्द कर दिया है इसलिए उन्हें फंसाने कि नियत से झूठा मुकदमा दायर किया गया है।

पुलिस ने लिया एक्शन
उधर, सीओ ने ये भी कहा कि पुलिस कि जांच में क्या सही और क्या गलत है वह साबित हो जाएगा। वही पूरे मामले को लेकर सदर थाना प्रभारी अस्मित कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। वादी महिला से पूछताछ की जा रही है और आरोपियों से भी जल्द ही पूछताछ की जाएगी। साक्ष्य के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Latest articles

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, 37 जिलों में लू का अलर्ट, कई शहरों में तपिश से हाल बेहाल

भोपाल। मध्य प्रदेश में मई की गर्मी अब खतरनाक स्तर पर पहुंचती दिख रही...

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

More like this

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

खेती को लाभ का धंधा बनाए युवा पीढ़ी, स्थानीय पैदावार के अनुसार लगाएं प्रोसेसिंग यूनिट्स : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालौर के पंसेरी में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भिवाड़ी में प्रदेश के पहले ‘सेमीकंडक्टर क्लस्टर’ का उद्घाटन किया

जयपुर। राजस्थान को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में शुक्रवार को एक ऐतिहासिक उपलब्धि...