12.8 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यलखनऊ में शीतलहर का कहर! कक्षा 8 तक के स्कूलों में 11...

लखनऊ में शीतलहर का कहर! कक्षा 8 तक के स्कूलों में 11 जनवरी तक छुट्टी, क्लास 9-12 के लिए बदली टाइमिंग

Published on

लखनऊ

उत्तर प्रदेश में ठंड का सिलसिला जारी है। अधिकतम तापमान में कमी आने से अब दिन के समय शरीर कंपाने वाली ठंड होने लगी है। इस भीषण ठंड से बच्चे और बुजुर्गों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इस ठंड में बच्चों के स्कूल जाना एक चुनौती बन चुका था। स्कूल खुले रहने की वजह से बच्चों और अभिभावकों को ठंड का सामना करना पड़ रहा था। इसी को देखते हुए लखनऊ में स्कूलों को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। राजधानी में कक्षा 8 तक के स्कूलों में 11 जनवरी तक छुट्टी घोषित कर दी गई है।

लखनऊ जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार की ओर से छुट्टी के संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश में बताया गया कि कक्षा 8 तक के छात्रों के लिए सभी स्कूलों में 4 जनवरी से 11 जनवरी तक छुट्टी रहेगी। साथ ही आदेश में यह भी बताया गया कि कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के जिन कॉलेजों में छुट्टी नहीं घोषित हुई है, वहां 4 जनवरी से 11 जनवरी तक छात्रों की ऑनलाइन क्लासेज चलाई जाए। अगर ऑनलाइन व्यवस्था नहीं है तो 9 से लेकर कक्षा 12 के कॉलेज सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक खोले जाए।

इसके साथ ही डीएम लखनऊ की ओर से ठंड को देखते हुए अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। आदेश में कहा गया कि जिन छात्रों को कॉलेज बुलाया जाएगा उनकी क्लास के दौरान ठंड से बचाव के पर्याप्त प्रबन्ध करने की जिम्मेदारी कॉलेज प्रबंधन की होगी।

क्लास का तापमान सामान्य बनाये रखने के लिए हीटर वगैरह का प्रयोग किया जाए। साथ ही कहा गया कि क्लासेज, प्रैक्टिकल और एग्जाम आदि के लिए छात्रों को बाहर यानी खुले में नहीं बैठाया जाए। छात्रों के यूनीफार्म पहनने की बाध्यता को समाप्त किया जाता है। साथ ही सलाह दी गई कि ऐसे गर्म कपड़े जो ठण्ड से बचाव करने में सक्षम हों उन्हें पहनकर ही छात्र कॉलेज आये।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...