16.3 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeराज्यकलेक्टर से वित्त मंत्री बने ओपी चौधरी ने हाथ से लिखा 100...

कलेक्टर से वित्त मंत्री बने ओपी चौधरी ने हाथ से लिखा 100 पन्नों का बजट, छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार

Published on

रायपुर,

कभी छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कलेक्टर रहे और अब वित्त मंत्री की कुर्सी संभाल रहे बीजेपी नेता ओपी चौधरी ने एक ऐतिहासिक काम किया है. उन्होंने छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार अपने साथ से खुद की हैंडराइटिंग में लिखा बजट विधानसभा में पेश किया. ओपी चौधरी ने जो बजट सोमवार (3 मार्च) को पेश किया है, वह पूरे 100 पेज का है.

बता दें कि अब तक छत्तीसगढ़ का बजट कंप्यूटर से टाइप किया हुआ ही पेश किया जाता था, लेकिन इस बार 100 पेज का यह दस्तावेज वित्त मंत्री ने खुद ही लिखा है. ओपी चौधरी ने अपने इस कदम को परंपरा और मौलिकता की तरफ एक कदम बताया है. उन्होंने डिजिटल युग में अपने इस काम के प्रतीकात्मक महत्व पर जोर दिया है.

पहले प्रयास में क्लियर किया था UPSC
बता दें कि ओपी चौधरी 22 साल की उम्र में आईएएस अधिकारी बन गए थे. उनके पिता दीनानाथ चौधरी टीचर थे. जब ओपी महज दूसरी कक्षा में थे, तब उनके सिर से पिता का साया उठ गया था. उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा पैतृक गांव में पूरी की. इसके बाद भिलाई से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की और सिविल सेवा की तैयारी में जुट गए. चौधरी ने पहले ही प्रयास में यूपीएससी क्लियर किया और रायपुर के कलेक्टर भी रहे.

ओपी चौधरी हार गए थे पिछला चुनाव
साल 2018 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने खरसिया सीट से चुनाव लड़ा था, मगर भारी अंतर से हार का सामना करना पड़ा. हालांकि, 2023 में ओपी चौधरी एक बार फिर मैदान में उतरे और उन्हें बीजेपी ने रायगढ़ से टिकट दिया. 2023 में ओपी चौधरी ने जीत दर्ज की और छत्तीसगढ़ में पूर्व बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी, जिसमें ओपी चौधरी को वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास और पर्यावरण, योजना और आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया.

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

छत्तीसगढ़ माओवादी आतंक से मुक्त, ऐतिहासिक उपलब्धि : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 31 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ के पूर्णतः माओवादी आतंक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘सरस’ को नेशनल ब्रांड बनाने और धार्मिक स्थलों पर आउटलेट खोलने के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि डेयरी क्षेत्र राजस्थान की ग्रामीण अर्थव्यवस्था...

मिशन हरियालो राजस्थान: मानसून में 10 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य, सीएम भजनलाल शर्मा ने दिए ‘नमो वन’ और ‘चंदन वन’ को गति देने के...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ शनिवार...