11 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यकांग्रेस चीफ का चुनाव हुआ दिलचस्प, 26 सितंबर को नामांकन कर सकते...

कांग्रेस चीफ का चुनाव हुआ दिलचस्प, 26 सितंबर को नामांकन कर सकते हैं अशोक गहलोत

Published on

जयपुर

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का सोमवार 26 सितंबर की सुबह नौ बजे दिल्ली जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसी दिन गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर सकते हैं। विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, गांधी परिवार ने अशोक गहलोत को कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने को कहा है। 26 सितंबर को नवरात्रि का पहला दिन है। इस शुभ अवसर पर गहलोत नामांकन दाखिल कर सकते हैं। गुजरात दौरे से पहले 23 अगस्त को अशोक गहलोत ने सोनिया गांधी के साथ मुलाकात की थी। इसी मुलाकात के दिन उन्हें यह कह दिया गया था कि उन्हें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में काम करना है। गांधी परिवार के निर्णय अशोक गहलोत के लिए सर्वोपरी होता है। ऐसे में अब गहलोत के कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय हो गया है।

आलाकमान का निर्णय सर्वमान्य है: अशोक गहलोत
सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद से अशोक गहलोत हर बार यही कहते हैं कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का निर्णय आलाकमान करेगा। आलाकमान जो भी निर्णय करेगा, वह हम सब को मंजूर होगा। दिल्ली से लेकर गुजरात और जयपुर में जब भी वे मीडिया से रूबरू होते हैं तो मीडियाकर्मी उनसे राष्ट्रीय अध्यक्ष से जुड़ा सवाल जरूर पूछते हैं। गहलोत हर बार एक ही जवाब देते हैं कि जो निर्णय आलाकमान का होगा, वही हम सब के लिए मान्य है। इसके साथ गहलोत यह भी कहते हैं कि राहुल गांधी को कांग्रेस की कमान संभालनी चाहिए। इससे साफ जाहिर होता है कि गहलोत की पूरी आस्था गांधी परिवार में है लेकिन राहुल गांधी के इनकार करने पर उन्हें आलाकमान का आदेश मानना होगा।

8 अक्टूबर को साफ हो जाएगी कांग्रेस अध्यक्ष की तस्वीर
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए 22 सितंबर को नोटिफिकेशन जारी होगा। 24 सितंबर से 30 सितंबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। 1 अक्टुबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 8 अक्टूबर को नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख है। ऐसे में 8 अक्टूबर को स्थिति क्लियर हो जाएगी कि कांग्रेस का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होने वाला है। अगर एक से ज्यादा नामांकन दाखिल होते हैं तो 17 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कराया जाएगा। बुधवार 19 अक्टूबर को मतगमना होगी और उसी दिन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...