12.8 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यइंटरनल सर्वे से कांग्रेस उत्साहित, डीके शिवकुमार ने बताया मिल रही कितनी...

इंटरनल सर्वे से कांग्रेस उत्साहित, डीके शिवकुमार ने बताया मिल रही कितनी सीटें

Published on

नई दिल्ली, बेंगलुरु

कर्नाटक में इस साल विधानसभा चुनाव होना है। विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस तीनों ही बड़ी पार्टियों की तरफ से जमकर तैयारियां चल रही हैं। इस बीच कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने बड़ा दावा किया है।

डीके शिवकुमार ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत के दौरान दावा किया कि कांग्रेस पार्टी के सर्वे में उन्हें राज्य की कुल 224 विधानसभा सीटों में से 140 से ज्यादा सीटों पर जीत मिलने की बात कही गई है। इस दौरान डीके शिवकुमार ने यह भी दावा किया कि आने वाले दिनों में बीजेपी के कई विधायक कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले हैं।

कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार मंगलवार को बीजेपी के दो पूर्व विधायकों और मैसुरू के उसके पूर्व मेयर के कांग्रेस में शामिल होने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इन नेताओं में कोल्लेगला के विधायक जी एन नंजुनदासस्वामी, बीजापुर के पूर्व विधायक मनोहर ऐनापुर तथा मैसुरु के पूर्व मेयर पुरुषोत्तम हैं।

शिवकुमार ने यह दावा भी किया कि भाजपा 2022 के गुजरात चुनाव के परिणाम के फौरन बाद कर्नाटक में चुनाव कराना चाहती थी लेकिन बाद में पीछे हट गई। उन्होंने कहा, “बाढ़ की तरह जिला स्तर पर कई नेता पार्टी में शामिल हो रहे हैं, कुछ प्रतिष्ठित नेता शामिल हो रहे हैं। बहुत साफ है कि जनधारणा कांग्रेस के पक्ष में है।”

उन्होंने कहा, “हमारे पहले के सर्वेक्षण में हमें 136 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था, अब हमारे सर्वे हमें 140 सीट मिलने का दावा कर रहे हैं। बदलाव शुरू हो गया है। हम राज्य की यात्रा करते हुए यह देख रहे हैं।” उन्होंने दावा किया कि भाजपा 2022 के गुजरात चुनाव के बाद यहां चुनाव कराना चाहती थी और उन्होंने अधिकारियों से भी बात की थी, लेकिन इसमें देरी हो रही है।

शिवकुमार ने आगे कहा, “कारण यह है कि बीजेपी को लगता है कि उन्हें जितने अधिक दिन मिलेंगे, उनके लिए फायदेमंद होगा। इसलिए इस तरह की कोशिश कर रहे हैं। हर दिन अल्पकालिक निविदाएं निकाली जा रही हैं, अग्रिम राशि दी जा रही हैं, ठेके दिए जा रहे हैं और बिना कुछ सोचे पैसा जारी किया जा रहा है।”

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...