21 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्य'राफेल पर नींबू-मिर्च', वाले बयान पर कांग्रेस नेता अजय राय कायम, बोले-...

‘राफेल पर नींबू-मिर्च’, वाले बयान पर कांग्रेस नेता अजय राय कायम, बोले- सिर्फ टेस्टिंग से काम नहीं चलेगा, अब…

Published on

वाराणसी ,

पहलगाम हमले को लेकर यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने बीते दिन केंद्र सरकार पर निशाना साधा था. उन्होंने पाकिस्तानी आतंकियों पर जवाबी हमले में देरी का आरोप लगाते लड़ाकू विमान राफेल का डमी मॉडल लेकर उसपर नींबू-मिर्च बांधकर तंज कसा था. जब इसको लेकर उनकी आलोचना शुरू हुई तो उन्होंने आज इसपर फिर प्रतिक्रिया दी है.

वाराणसी में ‘बात करते हुए अजय राय ने कहा कि आखिर आतंकवादियों पर और आतंकवादियों को पनाह देने वालों पर कार्रवाई कब होगी. सरकार सिर्फ बयानबाजी कर रही है लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठा रही. सरकार में बैठे लोग आश्वासन देकर कब तक बहलाते-फुसलाते रहेंगे.

बकौल अजय राय- मैं पहलगाम में मारे गए कानपुर के शुभम द्विवेदी के परिवार से मिलने गया था, उनकी भी यही मांग है कि आतंकियों पर सख्त से सख्त से और जल्द से जल्द एक्शन हो. उनकी बात सुनकर मेरा दिल पसीज गया. पूरा देश गमगीन है.

वहीं, राफेल के डमी पर नींबू-मिर्च बांधने के सवाल पर अजय राय ने कहा कि खुद रक्षामंत्री ने ये काम किया था. जब राफेल इंडिया आया था तब उसके पहियों के नीचे नींबू रखा गया था. यही काम मैंने किया.

गंगा एक्सप्रेसवे पर राफेल सहित कई और लड़ाकू विमानों के लैंड करने के सवाल पर अजय राय ने कहा कि देखिए पहलगाम में तो हमला हो गया. लोगों की जानें चली गईं. इसलिए अब केवल लड़ाकू विमानों की टेस्टिंग से काम नहीं चलेगा. आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई से ही शांति मिलेगी.

राफेल पर सवाल उठाने के आरोप पर राय ने कहा कि ऐसी बात नहीं है. बीजेपी वाले अपने को देखें. कांग्रेस तो ऑल पार्टी मीटिंग में साफ कह चुकी है कि आतंकियों पर कड़ा प्रहार हो, हम सरकार के साथ हैं. अब सरकार को बताना होगा कि वो जो इतने जहाज लेकर आए हैं वो क्या सिर्फ नींबू-मिर्च लगाकर रखने के लिए है, इसको कब उपयोग में लाया जाएगा.

पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह द्वारा सख्त एक्शन लेने की बात पर अजय राय ने कहा कि सिर्फ कहे ही जा रहे हैं, लेकिन कर नहीं रहे हैं. देश दुखी है, गुस्से में है और सरकार सिर्फ आश्वासन दे रही है. लोगों का भरोसा नहीं टूटना चाहिए.

Latest articles

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...

More like this

71 साल की उम्र में बने चार्टर्ड अकाउंटेंट, ताराचंद अग्रवाल ने पेश की मिसाल

राजस्थान। उम्र केवल एक संख्या है और यदि लक्ष्य हासिल करने का जज्बा हो...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...