7.7 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeराज्यअसम में कांग्रेस ने खेला बड़ा दांव, विधानसभा चुनावों से पहले गौरव...

असम में कांग्रेस ने खेला बड़ा दांव, विधानसभा चुनावों से पहले गौरव गोगोई को सौंप दी प्रदेश अध्यक्ष की कमान

Published on

गुवाहाटी

कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा सांसद गौरव गोगोई को असम का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। गोगोई राज्य में भूपेन कुमार बोरा की जगह लेंगे। कांग्रेस पार्टी ने यह फैसला ऐसे वक्त पर किया है जब राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन चुनावों में अब सिर्फ 10 से 11 महीने का वक्त रह गया है। असम में लोकसभा चुनाव अगले साल मार्च के आसपास में होने हैं। 2016 से सत्ता में बाहर हुई कांग्रेस ने वापसी के लिए तेजतर्रार और पूर्व सीएम के बेटे गौरव गोगोई पर दांव खेल दिया है। गोगोई के नए अध्यक्ष बनने से राज्य में कांग्रेस को करिश्मे की उम्मीद है। एक दिन पहले की पूर्व लोसकभा सदस्य रिपुन बोरा ने कहा था कि अगर गोगोई सीएम कैंडिडेट बनते हैं तो वह निश्चित तौर पर सीएम सरमा की अगुवाई वाली सत्तारूढ़ दल को हरा देंगे। 2021 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को 26 और बीजेपी को 60 सीटों पर जीत मिली थी।

तीन वर्किंग प्रेसीडेंट की नियुक्ति
पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गोगोई को असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त करने के साथ ही तीन नेताओं को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। इसमें लोकसभा सदस्य गौरव गोगोई को पार्टी की असम इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया। कांग्रेस के तीन कार्यकारी अध्यक्षों में जाकिर हुसैन सिकदर, रोजलीना टिर्की और प्रदीप सरकार का नाम शामिल है। पार्टी को उम्मीद है कि ऐसा करने से असम में पार्टी की चुनौती तैयारियों को गति मिलेगी।

सालभर पहले मिली जिम्मेदारी
लोकसभा में कांग्रेस के उप नेता गौरव गोगोई को विधानसभा चुनाव से लगभग एक साल पहले यह जिम्मेदारी दी गई है। गौरव गोगोई असम के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत तरूण गोगोई के पुत्र हैं। असम में अगले साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव संभावित है। इससे पहले भूपेन कुमार बोरा असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे थे। कांग्रेस ने गोगोई को यह जिम्मेदारी उस वक्त सौंपी है जब असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा उनकी पत्नी और उनके पाकिस्तान दौरे को लेकर उन पर निरंतर हमले कर रहे हैं। वह उन्हें आईएसआई का एजेंट बात रहे हैं। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

सीएम विष्णु देव साय ने किया “बिरहोर जननायक” पुस्तक का विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय...

कृषि क्षेत्र के सशक्त इकोसिस्टम के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट' (ग्राम 2026) के कर्टेन रेज़र...

पीएम मोदी 21 अप्रैल को करेंगे बालोतरा का दौरा, देश के पहले इंटीग्रेटेड रिफाइनरी सह पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का होगा शुभारंभ

जयपुर/बालोतरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 21 अप्रैल को प्रस्तावित अपनी बालोतरा यात्रा के दौरान...