16.3 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र में फडणवीस के सामने कांग्रेस की युवा टीम, नए प्रदेश अध्यक्ष...

महाराष्ट्र में फडणवीस के सामने कांग्रेस की युवा टीम, नए प्रदेश अध्यक्ष के बाद बांटी जिम्मेदारियों

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में करारी हार का सामना करने के बाद कांग्रेस पार्टी ने राज्य की नई टीम का ऐलान कर दिया है। महाराष्ट्र विधानसभा में विजय वडेट्टीवार को पार्टी विधायक दल का नेता नियुक्त करने और संगठन की कमान नाना पटोले की जगह हर्षवर्धन सपकाल को सौंपने के बाद दोनों सदनों में अन्य जिम्मेदारियों के लिए नए नामों का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस के 16 विधायकों के साथ महविकास आघाड़ी (एमवीए) के पास कुल 46 एमएलए हैं। जब महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव हुए थे तो विजय वडेट्टीवार नेता विपक्ष थे, लेकिन अब उनकी हैसियत पार्टी नेता की रह गई है।

किसे क्या जिम्मेदारी मिली?
कांग्रेस पार्टी ने तीन मार्च यानी सोमवार से शुरू हो रहे बजट सत्र को देखते हुए विधानसभा और विधान परिषद में पार्टी नेताओं को जिम्मेदारी साैंपी है। इसके तहत पार्टी ने शाइना एनसी को शिकस्त देकर मुंबादेवी सीट पर कब्जा बरकार रखने वाले विधायक अमीन पटेल को विधानसभा में उपनेता और पूर्व मंत्री अमित देशमुख को मुख्य व्हिफ नियुक्त किया गया है। विश्वजीत कदम को सचिव व शिरीष कुमार नाइक और संजय मेश्राम को व्हिप नियुक्त किया गया है। अमित देशमुख पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के बेटे हैं। अमीन पटेल मुस्लिम हैं। ऐसे में पार्टी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देकर अल्पसंख्यकों को संदेश देने की कोशिश की है। वह चौथी बार जीते हैं।

वडेट्टीवार-पटोले संभालेंगे मोर्चा
कांग्रेस पार्टी ने सतेज उर्फ बंटी पाटिल को विधान परिषद में पार्टी का समूह नेता नियुक्त किया गया है, जबकि अभिजीत वंजारी को चीफ व्हिफ व राजेश राठोड़ को व्हिफ बनाया गया है। इस बार महाराष्ट्र विधानसभा के लिए कांग्रेस के सिर्फ 16 विधायक चुन कर आए हैं। इस वजह से उनकी टीम कमज़ोर है। विधायकों में विजय वडेट्टीवार अनुभवी हैं। ऐसे में देखना होगा कि महाराष्ट्र विधानसभा के सत्र में वडेट्टीवार कैसे सरकार को घेरते हैं। उनके अलावा पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले पर भी सभी की नजरें रहेंगी। प्रदेश में कांग्रेस ने हर्षवर्धन सपकाल को कमान दी है लेकिन अभी मुंबई अध्यक्ष का ऐलान नहीं हुआ है। यह पद अभी विधायक से सांसद बनी प्रो. वर्षा गायकवाड़ के पास ही है।

Latest articles

भेल भोपाल की टीएसडी लैब को मिला एनएबीएल एक्रिडिटेशन, तकनीकी क्षमता में हुआ बड़ा विस्तार

भोपाल। भेल भोपाल की इन-हाउस कैलिब्रेशन लेबोरेटरी (टीएसडी) ने अपनी तकनीकी उत्कृष्टता का लोहा...

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

More like this

छत्तीसगढ़ माओवादी आतंक से मुक्त, ऐतिहासिक उपलब्धि : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 31 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ के पूर्णतः माओवादी आतंक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘सरस’ को नेशनल ब्रांड बनाने और धार्मिक स्थलों पर आउटलेट खोलने के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि डेयरी क्षेत्र राजस्थान की ग्रामीण अर्थव्यवस्था...

मिशन हरियालो राजस्थान: मानसून में 10 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य, सीएम भजनलाल शर्मा ने दिए ‘नमो वन’ और ‘चंदन वन’ को गति देने के...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ शनिवार...