19.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्य'राहुल गांधी की छवि खराब करने का षड्यंत्र' डोटासरा ने कहा- मुख्यमंत्री...

‘राहुल गांधी की छवि खराब करने का षड्यंत्र’ डोटासरा ने कहा- मुख्यमंत्री ने खुद सिद्ध किया वो पर्ची वाले CM

Published on

जयपुर

लोकसभा में बीजेपी को घेरने के लिए राहुल गांधी की ओर से हिंदुओं को हिंसक बताने के बयान से पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। राजस्थान में मंगलवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राहुल गांधी के बयान को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में जमकर हमला बोला। इधर, बीजेपी की प्रेस कांफ्रेंस के बाद राजस्थान कांग्रेस ने भी प्रदेश मुख्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मुख्यमंत्री भजनलाल को जमकर पलटवार किया। डोटासरा केंद्र और भजनलाल सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अब राहुल गांधी को बदनाम करने की साजिश रच रही है। वह राहुल गांधी की छवि को खराब करना चाहती है।

राहुल गांधी की छवि खराब करने का षड्यंत्र
डोटासरा ने मंगलवार दोपहर प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी सरकार को जमकर निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी लोकसभा चुनाव में अपनी हार से बौखलाए हुए है। इसके कारण अब राहुल गांधी को टारगेट बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अब राहुल गांधी को बदनाम करने की साजिश कर रही है। इसके लिए देश के सभी भाजपा शासित राज्यों में मुख्यमंत्री को यह निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने राज्यों में राहुल गांधी की छवि को खराब किया जाए।

मुख्यमंत्री ने खुद सिद्ध कर दिया कि वह पर्ची सरकार है
प्रेस कॉन्फ्रेंस में डोटासरा ने मुख्यमंत्री भजनलाल को जमकर निशाना बनाते हुए कहा कि हम काफी समय से बीजेपी की सरकार को पर्ची सरकार पुकारते हैं। आज इस पर्ची सरकार ने हमारी इस बात की पुष्टि कर दी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आज मुख्यमंत्री ने सिद्ध कर दिया है कि वह पर्ची से चलते है। आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री के पास कोई मुद्दा नहीं था, केवल दिल्ली से एक पर्ची आई। उसको लेकर उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, लेकिन जब सवालों का जवाब देने का अवसर आया, तो वह अपने लवाजमे के साथ चलते बने।

डोटासरा का तंज, किस अक्ल के अंधे ने आपको पर्ची दी?
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री भजनलाल पर तंज कसते हुए डोटासरा ने कहा कि आपके पास जो दिल्ली से चलकर पर्ची आई है। मैं पूछना चाहूंगा कि यह पर्ची कि किस अक्ल के अंधे ने आपको लिखकर दी है? कल जो राहुल गांधी ने लोकसभा में मुद्दे उठाए, वह जनता के मुद्दे थे, समाज के मुद्दे थे। राहुल गांधी ने मोदी सरकार के 10 सालों का हिसाब में बताया कि सरकार ने क्या किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी और आरएसएस हिंदू धर्म के ठेकेदार नहीं है। इस चीज से बौखलाकर बीजेपी अब राहुल गांधी की छवि खराब करने का प्रयास कर रही है। कल राहुल गांधी ने सदन में मोदी सरकार की सच्चाई दिखाने का प्रयास किया, लेकिन सदन की कार्रवाई में उन शब्दों को हटा दिया गया।

आदिवासियों के मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री का जवाब नहीं देने पर हमला
इस दौरान डोटासरा ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की ओर से बीते दिनों आदिवासियों के डीएनए टेस्ट कराने के बयान को लेकर भी जमकर हमला किया। उन्होंने दिलावर के साथ मुख्यमंत्री को भी लपेटे में लिया। उन्होंने कहा कि मदन दिलावर के बयान पर मुख्यमंत्री की चुप्पी बीजेपी की घटिया मानसिकता की पोल खोल रही है। बता दें कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को राहुल गांधी के बयानों के विरोध में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। इस बीच पत्रकारों ने शिक्षा मंत्री के आदिवासियों पर दिए गए बयान को लेकर सवाल पूछा, तो मुख्यमंत्री बिना जवाब दिए निकल गए।

डोटासरा ने चेतावनी दी, विधानसभा में सब सवालों के जवाब पूछेंगे
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान डोटासरा ने शिक्षा मंत्री के बयान पर जवाब नहीं देने पर मुख्यमंत्री पर गहरी नाराजगी जिताई। उन्होंने कहा कि कल से विधानसभा सत्र शुरू होने जा रहा है। ऐसे में तमाम सवालों को लेकर विधानसभा में कांग्रेस सरकार से सवाल पूछेगी। कांग्रेस सरकार से हर वह जवाब मांगेगी, जो जनता के मुद्दों से जुड़े हैं। कांग्रेस पूछेगी कि जनता से जुड़ी हुई योजनाओं को क्यों बंद किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार से चिरंजीवी योजना, विद्यार्थी मित्र, ईआरसीपी योजना, नीट पेपर लीक, नए जिलों और नगर पालिकाओं के रिव्यू करवाने के फैसलों, बिजली और पानी संकट समेत जनता के कई मुद्दे पर सरकार से सवाल पूछेगी।

Latest articles

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...