13.8 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeराज्यपहलगाम आतंकी हमले पर सपा नेता का विवादित बयान, केशव प्रसाद मौर्य...

पहलगाम आतंकी हमले पर सपा नेता का विवादित बयान, केशव प्रसाद मौर्य बोले- भगवान सद्बुद्धि दें

Published on

लखनऊ:

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष और समाजवादी पार्टी के नेता लाल बिहारी यादव अपने बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। सपा नेता लाल बिहारी यादव ने पुलवामा हमले से लेकर पहलगाम हमले को लेकर बड़ा विवादित बयान दे दिया है। पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सपा नेता ने कहा कि ये भी पता नहीं पॉलिटिकल ढंग से कराया गया है या किया गया है। ये भी क्लियर नहीं हो रहा है। अब उनके बयान पर यूपी सरकार के उपमुख्यमंत्री से लेकर मंत्रियों तक ने जोरदार पलटवार कर दिया है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा और कांग्रेस नेताओं की भाषा असहनीय है।

डिप्टी सीएम ने बोला हमला
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के मुखिया से लेकर नेताओं को भगवान सद्बुद्धि दें। जब राष्ट्र की बात आती है तो राजनीति नहीं की जाती है। ऐसी घटिया बयानबाजी करने वालों का इलाज देश की जनता समय पर करेगी। सपा और कांग्रेस नेताओं की भाषा असहनीय है। ये बहुत घाव करने वाली भाषा है। ऐसे लोगों को अच्छे डॉक्टर के पास इलाज के लिए भेजना चाहिए।

वहीं, सपा नेता के बयान पर कैबिनेट मंत्री और सुभासपा मुखिया ओपी राजभर ने कहा कि अगर वो इस तरह की बात बोल रहे हैं तो हो सकता है कि हमलावर उनके साथ रहे हों। इसी कारण उनको सही जानकारी है कि हमला कराया गया है।

क्या है पूरा मामला?
यूपी विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने पुलवामा और पहलगाम आतंकी हमले पर सवाल करके मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है। सोमवार को वाराणसी पहुंचे सपा नेता लाल बिहारी यादव ने कहा कि पुलवामा की घटना किसने किया, आतंकवादियों ने किया या हमारे ही लोगों ने कराया है। आज तक ये क्लियर नहीं हुआ है।

लाल बिहारी यादव ने कहा कि ये भी (पहलगाम आतंकी हमला) पता नहीं पॉलिटिकल ढंग से कराया गया है या किया गया है, यह भी ढंग से क्लियर नहीं हो रहा है। इसके साथ ही सपा नेता ने पीएम मोदी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि सिर्फ कड़ा जवाब जुबानी दे रहे हैं, देखने में कहीं दिखाई नहीं दे रहा है।

Latest articles

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर खुदकुशी की कोशिश

​पिपलानी थाना क्षेत्र के सोनागिरि की घटना ​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक...

पर्यटन यात्रा और होटल प्रबंधन सहित सभी पारंपरिक विषयों में सहशिक्षा अध्ययन सुविधा

वाणिज्य और राजनीतिविज्ञान में पीएच डी हेतु शोध केन्द्र भोपाल। बाबूलाल लाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर...

More like this

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...