8.3 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्यघर में करोड़ों का कैश, विजिलेंस टीम को देखकर खिड़की से फेंके...

घर में करोड़ों का कैश, विजिलेंस टीम को देखकर खिड़की से फेंके नोटों के बंडल, ओडिशा के चीफ इंजीनियर के घर में छापेमारी

Published on

भुवनेश्वर

ओडिशा के ग्रामीण विकास विभाग के चीफ इंजीनियर ने घर में इतना कैश रखा था कि जब विजिलेंस टीम की छापेमारी की भनक लगते ही वह रुपयों का बंडल फ्लैट से फेंकने लगा। विजिलेंस टीम को भी रुपये गिनने के लिए 7-8 कर्मचारियों की ड्यूटी लगानी पड़ी। कैश गिनने के लिए मशीन भी मंगाना पड़ा। जानकारी के मुताबिक, चीफ इंजीनियर के घर में 2.1 करोड़ की नगदी बरामद हुई।

विजिलेंस टीम ने 7 ठिकानों पर मारा छापा
ओडिशा की विजिलेंस टीम को चीफ इंजीनियर बैकुंठ नाथ सारंगी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिली थी। इस आधार पर स्पेशल जज (विजिलेंस) ने सर्च वॉरंट जारी किया। छापेमारी के लिए 8 डीएसपी, 12 इंस्पेक्टर और छह असिस्टेंट सब इंपेक्टर की टीम बनाई गई। विजलेंस टीम ने शुक्रवार को सारंगी के सात ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान चीफ इंजीनियर भुवनेश्वर के अपने फ्लैट में थे। उन्हें जब विजिलेंस टीम के आने का पता चला तो सबूत मिटाने के 500-500 रुपये के नोटों के बंडल फ्लैट की खिड़की से फेंकना शुरू किया।

नोट गिनने के लिए मंगाई गई मशीन
विजिलेंस विभाग के मुताबिक सारंगी की जिन संपत्तियों की तलाशी ली गई, उनमें कराडागाड़िया (अंगुल) में एक दो मंजिला मकान, भुवनेश्वर के डुमडुमा में एक फ्लैट और पुरी के सिउला में एक और फ्लैट शामिल हैं। बरामद की गई कुल नकदी में से 1 करोड़ रुपये सारंगी के भुवनेश्वर स्थित फ्लैट से जब्त किए गए। वहीं 1.1 करोड़ रुपये उनके अंगुल स्थित आवास से मिले। अधिकारियों ने नोटों की गिनती के लिए करेंसी काउंटिंग मशीनों का इस्तेमाल किया। विजिलेंस विभाग के अनुसार, छापेमारी के दौरान इतनी बड़ी मात्रा में नकदी मिलना भ्रष्टाचार का एक गंभीर मामला है। विभाग अब इस मामले की आगे जांच कर रहा है। अब यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि सारंगी ने यह संपत्ति कैसे अर्जित की।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...