9.4 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यCRPF जवान ने दहेज के लिए की दूसरी शादी, पहली ने ससुराल...

CRPF जवान ने दहेज के लिए की दूसरी शादी, पहली ने ससुराल में काटा बवाल; सास-ससुर बोले- रिश्ता मंजूर नहीं

Published on

लखीसराय

बिहार के लखीसराय से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। CRPF जवान नवीन शर्मा दहेज के लालच में फंस गया। उसने अपनी पहली पत्नी को अनदेखा करके दूसरी शादी कर ली। वहीं, जब पहली पत्नी को इस बारे में पता चला, तो वह अपनी बच्ची को लेकर ससुराल पहुंच गई। लेकिन उसकी सास ने उसे दरवाजे पर ही रोक दिया। इससे गुस्सा होकर महिला ने वहां हंगामा शुरू कर दिया।

2022 में हुई थी नवीन और कुमकुम की शादी
जानकारी के अनुसार, नवीन शर्मा 20 बटालियन CRPF नगालैंड में तैनात है। उसकी शादी 6 मार्च 2022 को कुमकुम से हुई थी। दोनों से एक बच्ची भी है। इसके बावजूद नवीन शर्मा ने चुपचाप छुट्टी लेकर अपने माता-पिता की मर्जी से दूसरी शादी कर ली। पत्नी कुमकुम ने बताया कि इससे पहले भी नवीन शर्मा ने दूसरी शादी करने की कोशिश की थी। लेकिन उसे समय रहते जानकारी मिल गई और उसने उनका प्लान फेल कर दिया। फिर वह उसे अपने साथ ड्यूटी पर ले गए और साथ रखने लगे। इस बीच, उन्होंने दूसरी शादी की तैयारी भी शुरू कर दी। मौका देखकर उन्होंने खगड़िया की प्रीति से शादी कर ली। कुमकुम ने कहा कि अब जब मैं घर पहुंची हूं तो सास ससुर प्रवेश करने नहीं दे रहे हैं।

मौसा-मौसी के घर पर पली-बढ़ी है कुमकुम
वहीं, गंगासराय पंचायत के सरपंच ने बताया कि कुमकुम कुमारी अपने मौसा-मौसी के घर पर ही पली-बढ़ी है। मौसा-मौसी निःसंतान थे, इसलिए उन्होंने कुमकुम को बचपन से ही अपने पास रखा। कुछ साल पहले नवीन शर्मा की मुलाकात कुमकुम से हुई। दोनों के बीच रिश्ता गहरा हो गया तो कुमकुम के मौसा ने दोनों की शादी अशोक धाम मंदिर में करा दी। शादी के बाद दोनों मिलने-जुलने लगे। उनसे एक बच्ची भी हुई।

नवीन के घर वालों को रिश्ता मंजूर नहीं
हालांकि यह रिश्ता नवीन शर्मा के परिवार को पसंद नहीं आया। इसलिए उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। मामला सुलझाने के लिए पंचायत बैठी। पंचायत ने नवीन शर्मा को दोषी ठहराया और कुमकुम को साथ रखने का बॉन्ड भरवाया। दबाव में आकर नवीन शर्मा कुमकुम को अपने साथ ड्यूटी पर नागालैंड ले गया। जब कुमकुम को बच्चा होने वाला था, तो उसने उसे मायके भेज दिया, और खुद दूसरी शादी की तैयारी में लग गया।

थाने पहुंची कुमकुम
शादी होने की खबर मिलते ही पहली पत्नी कुमकुम गंगासराय पहुंच गई। आस-पास के लोग जमा हो गए। वहां के सरपंच को भी बुलाया गया। लेकिन CRPF जवान के परिवार ने कुमकुम को घर में घुसने नहीं दिया। वहीं, नवीन शर्मा भी मौके से गायब था। कुमकुम रोते हुए कहा कि उसे न्याय चाहिए। उसने न्याय की उम्मीद में बड़हिया थाना में पति और ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...