22.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यफुटबॉल मैच में दोस्त का सिर काट दिया, फिर हाथ में लेकर...

फुटबॉल मैच में दोस्त का सिर काट दिया, फिर हाथ में लेकर थाने पहुंच गया

Published on

सोनितपुर

फुटबॉल मैच के दौरान कहासुनी की कई घटनाएं सामने आती रहती हैं लेकिन असम से जो सनसनीखेज घटना आई वह शायद बेहद डरावनी है। यहां एक फुटबॉल मैच के दौरान दो दोस्तों में इस कदर झगड़ा हुआ कि एक ने दूसरे का सिर कलम कर दिया। इतना ही नहीं वह कटे हुए सिर को लेकर नजदीकी थाने में भी पहुंच गया।

फुटबॉल मैच के तुरंत बाद हुई घटना
दरअसल, यह घटना असम के सोनितपुर जिले की है। यहां स्थित रंगपाड़ा थाना क्षेत्र में यह सब हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना सोमवार को दोयालूर इलाके में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित फुटबाल मैच खत्म होने के बाद हुई है। इस मैच में दो दोस्तों ने पांच सौ रुपए की शर्त लगाई हुई थी। शर्त में यह था कि जो भी हारेगा उसे पैसे देने पड़ेंगे।

पांच सौ रुपये की शर्त पर था परिणाम
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि तुनीराम एक टीम का समर्थन कर रहा था, जबकि हेमराम दूसरी टीम का प्रशंसक था। हेमराम ने शर्त जीत ली और पैसे मांगे लेकिन तुनीराम ने पैसे नहीं दिए। यह मामला इस कदर बढ़ गया कि तुनीराम ने गुस्से में आकर अपने बैग से एक धारदार हथियार निकाला और उसका सिर काट दिया।

कटा हुआ सिर थाने लेकर पहुंचा आरोपी
इसके बाद वहां सब मौजूद लोग सन्न रह गए। फिर सोमवार देर रात आरोपी कटा हुआ सिर लेकर रंगपाड़ा थाने पहुंच गया। वहां मौजूद पुलिस वाले भी हैरान रह गए। हालांकि फिर तत्काल आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। फिलहाल इस मामले की जांच शुरू हो गई है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this