8.1 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराज्यCyber Crime: 30 दिन में 4 करोड़ 45 लाख रुपये की ठगी,...

Cyber Crime: 30 दिन में 4 करोड़ 45 लाख रुपये की ठगी, 21 साल का आरोपी गिरफ्तार

Published on

नागौर,

राजस्थान के नागौर से साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने 21 साल के लड़के को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने महज 30 दिन में 4 करोड़ 45 लाख रुपये की ठगी की वारदात को अंजाम दिया. दो दिन पहले नागौर की साइबर थाना पुलिस ने यूपी और दिल्ली में मौजूद साइबर गैंग के आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया था. ये आरोपी शेयर मार्केट में बड़ा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर ठगी की वारदात को अंजाम देते थे.

बता दें, कोतवाली थाना पुलिस ने 87 लाख से अधिक रुपये की साइबर ठगी करने वाले साइबर फ्रॉड के मुख्य आरोपी सूफियाना इस्माइल शेख पुत्र इस्माइल से को मुंबई से गिरफ्तार किया. आरोपी ने शेयर मार्केट में बड़ा मुनाफा दिलाने के नाम पर अलग-अलग खातों में रुपये जमा कराए और 87 लाख ₹3000 की ठगी की वारदात को अंजाम दिया. आरोपी ने सिर्फ 30 दिन में ही 4 करोड़ 45 लाख रुपये की ठगी की थी.

साइबर ठगी के आरोप में 21 साल का लड़का गिरफ्तार
नागौर के खिलजियों की मस्जिद बी रोड निवासी मुनव्वर पुत्र मोहम्मद सुलेमान तेली ने गत दिनों कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोगों ने G1 एसएसजीए एक्सचेंज एंड स्टडी क्लब नाम से एक WhatsApp ग्रुप बनाया था. उस ग्रुप के लोगों ने 87 लाख ₹3000 जमा करवा कर उसके साथ ठगी की है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और मुख्य आरोपी सूफियाना इस्माइल शेख पुत्र इस्माइल शेख (21) को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया.

शेयर मार्केट में मुनाफा दिलाने के नाम पर करता था ठगी
इस मामले पर पुलिस निरीक्षक मनीष देव ने बताया कि मनोहर नाम के शख्स ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके साथ 87 लाख ₹3000 रुपये की साइबर ठगी हुई है. अब तक इस प्रकरण में 150 से अधिक बैंक खाते भी फ्रिज करवाए हैं. जांच में पता चला कि आरोपी के अंतर राज्य गैंग साइबर ठगी गैंग से भी संबंध है. आरोपी ने पूरे देश में 72 स्थानों पर कुल 4 करोड़ 45 लाख रुपये की साइबर ठगी मात्र 30 दिनों में की. इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है.

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....