6.8 C
London
Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यगुजरात : दुकानदार के बेटे को ‘बेटा’ कहने पर दलित युवक की...

गुजरात : दुकानदार के बेटे को ‘बेटा’ कहने पर दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने आठ लोगो को किया गिरफ्तार

Published on

अमरेली

गुजरात के अमरेली जिले में एक दलित युवक को कुछ लोगों ने सिर्फ इसलिए बेरहमी से पीटा क्योंकि उसने एक अलग जाति के नाबालिग लड़के को ‘बेटा’ कहकर पुकारा था। युवक की इलाज के दौरान भावनगर के अस्पताल में मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया है और एक नाबालिग को हिरासत में लिया है।

जिग्नेश मेवाणी ने फेसबुक पर किया पोस्ट
शुक्रवार को कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी मृतक निलेश राठौड़ के परिवार के साथ धरने पर बैठ गए और इंसाफ की मांग की। उन्होंने फेसबुक पर लिखा, “जरकिया गांव के निलेश राठौड़ की जान चली गई… सिर्फ इसलिए कि उन्होंने एक बच्चे को ‘बेटा’ कह दिया था और जातिवादी लोगों ने उन्हें बेरहमी से पीटा। हम मांग करते हैं कि पीड़ित परिवार और उनके साथ मार खाए तीन और लोगों को 5 एकड़ ज़मीन या सरकारी नौकरी दी जाए, साथ ही जांच किसी अच्छे अधिकारी से करवाई जाए और केस को फास्ट-ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए, ताकि समाज में एक सख्त संदेश जाए।”

दुकानदार के बेटे को ‘बेटा’ कहने पर जान से मारा
एफआईआर के अनुसार, 16 मई को लालजी मंसुख चौहान, राठौड़ और कुछ और लोग अमरेली-सावरकुंडला रोड पर एक भजिया स्टॉल के पास खड़े थे। तभी राठौड़ पास की दुकान से पैकेज स्नैक्स लेने गए। जब वे वापस आए, तो उन्होंने बताया कि उन्होंने दुकानदार के बेटे से पूछा था कि क्या उसे ऊपर टंगी पैकेट्स निकालने में मदद चाहिए और इसी दौरान उन्होंने उसे ‘बेटा’ कह दिया। इस बात से दुकानदार नाराज़ हो गया और उसने राठौड़ को लोहे की कड़छी से मारने की कोशिश की।

राठौड़ समेत तीन लोगों पर किया हमला
इसके बाद चौहान मामले को समझने के लिए खुद उस दुकान पर गए। लेकिन तभी दुकानदार ने उन पर भी डंडे से हमला किया। एफआईआर के अनुसार, विजय आनंद टोता नाम के एक और शख्स ने दुकानदार का साथ दिया और चौहान और राठौड़ दोनों को मारने लगे। इस बीच भजिया स्टॉल के मालिक जागा दुधत मौके पर पहुंचे और दोनों को बचाया।

बुज़ुर्ग व्यक्ति ने बीच-बचाव कर सबको शांत कराया
कुछ देर बाद राठौड़ के चाचा सुरेश दुकानदार से बात करने गए, लेकिन तब तक दुकानदार कुछ और लोगों को बुला चुका था। फिर इन लोगों ने डंडों और हसियों से हमला किया और जातिसूचक गालियां दीं। एफआईआर में लिखा है कि जब पीड़ित भागने लगे, तो हमलावर उनका पीछा करते रहे और बार-बार कह रहे थे कि “नीची जाति” के होकर भी “उपर उठने की कोशिश” कर रहे हो। हमला तब रुका जब एक बुज़ुर्ग व्यक्ति ने बीच-बचाव कर सबको शांत कराया।

इन धाराओं के तहत मामला दर्ज़
अमरेली ग्रामीण पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर में शुरुआत में सिर्फ चार आरोपियों दुकानदार भरवाड़, टोता, भावेश मुंधवा और जतिन मुंधवा के नाम थे क्योंकि पीड़ित सिर्फ इन्हीं को पहचान पाए थे। इन पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई धाराओं जैसे – 118(1) (गंभीर चोट), 115(2) (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 189(2) व (4) (गैरकानूनी भीड़), 190 (भीड़ के हर सदस्य की जिम्मेदारी), 191(2) व (3) (दंगे व हथियारों के साथ दंगा), 131 (हमला), 352 (जानबूझकर अपमान) में केस दर्ज किया गया है। इसके अलावा SC/ST एक्ट की धाराएं और गुजरात पुलिस एक्ट की धारा 135 भी लगाई गई हैं।

Latest articles

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...

काठूवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अलवर जिले के काठूवास गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नेता...

निशातपुरा में चाकू घोंपकर युवक की निर्मम हत्या

भोपाल निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई।...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...