7.5 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्यट्विन टावर ध्वस्त होने के बाद बगल की सोसाइटी में नुकसान, फ्लैट...

ट्विन टावर ध्वस्त होने के बाद बगल की सोसाइटी में नुकसान, फ्लैट में दरार

Published on

नई दिल्ली,

नोएडा में ट्विन टावर ध्वस्त कर दिया गया है. 9 सेकेंड के भीतर एक विस्फोट के जरिए प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया. लेकिन अब जो रिपोर्ट सामने आ रही है उसके मुताबिक इस प्रक्रिया की वजह से कुछ फ्लैट्स को नुकसान पहुंचा है. उनकी दीवारों पर क्रैक देखे गए हैं.

एटीएस विलेज की सोसाइटी का जो फ्लैट है, उसकी दीवारों पर क्रैक देखे गए हैं. इन क्रैक को सबसे पहले फ्लैट में रह रहे किराएदार ने देखा है. इस बारे में फ्लैट मालिक के भाई का कहना है कि मेरे भाई नितिन गौतम ने एटीएस विलेज में फ्लैट रेंट पर दे रखा है. जब कुछ दिन पहले वहां रह रहे किराएदार वापस आए तो उन्होंने दीवारों पर क्रैक देखा. उनकी तरफ से RWA को इस बात की जानकारी दे दी गई है. मरम्मत को लेकर भी बात हो गई है.

वैसे जिस कंपनी ने ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया को पूरा किया था, उनका साफ मानना है कि ऐसे क्रैक को लेकर सभी लोगों को पहले ही जानकारी दे दी गई थी. रिपोर्टरों से बात करते हुए ट्विन टावर प्रोजेक्ट के मैनेजर ने कहा है कि जब कोई बड़ी बिल्डिंग गिराई जाती है, तो ऐसे क्रैक आना स्वाभाविक है. पहले ही लोगों को इस बारे में बता दिया गया था. इसी वजह से ऐसे हर नुकसान के लिए 100 करोड़ का बीमा भी रखा गया है. अगर किसी दूसरी बिल्डिंग में भी ऐसे क्रैक देखे गए हैं तो वहां भी ध्यान दिया जाएगा.

अभी के लिए ट्विन टावर को तो ध्वस्त कर दिया गया है, लेकिन उसके मलबे को हटाने वाला काम अभी बाकी है. जानकारी के मुताबिक ट्विन टावर का मलबा हटाने का काम इसे गिराए जाने के तकरीबन एक हफ्ते बाद शुरू हो पाएगा. सबसे पहले मलबे को अलग-अलग किया जाएगा और उसके बाद इसको सी एंड डी वेस्ट प्लांट भेज दिया जाएगा. ट्विन टावर गिराए जाने के बाद उससे निकले मलबे को कंस्ट्रक्शन एंड डिब्रिस वेस्ट प्लांट सेक्टर 80 भेजा जाएगा.

 

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...