8 C
London
Saturday, January 17, 2026
Homeराज्यनाबालिग लड़की समेत 3 महिलाओं की मिली लाश, परिवार के 3 सदस्य...

नाबालिग लड़की समेत 3 महिलाओं की मिली लाश, परिवार के 3 सदस्य हादसे में गंभीर, कटी थी हाथ की कलाई

Published on

कोलकाता

कोलकाता के तांगरा इलाके में बुधवार को रहस्यमय हालात में एक परिवार की तीन महिलाओं के शव मिला। मरने वालों में एक नाबालिग लड़की भी है। दो महिलाओं की कलाइयां कटी हुई थीं, मगर लड़की के शरीर पर कोई खरोंच नहीं था। हैरानी की बात यह है कि इसी परिवार के तीन पुरुष सदस्यों का ईस्टर्न मेट्रोपॉलिटन बाईपास पर रूबी क्रॉसिंग के पास एक्सिडेंट हो गया। एक ही वक्त पर महिलाओं की मौत और पुरुषों के हादसे में घायल होने से पुलिस के सामने कई सवाल खड़े हो गए हैं। यह मामला हत्या का है या आत्महत्या का, पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने के लिए घायलों के बयान का इंतजार कर रही है। फिहलाल तांगरा इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और जांच जारी है।

एक्सिडेंट की खबर देने गए तो दिखी तीन लाश
कोलकाता पुलिस कमिश्नर मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि बुधवार तड़के गरफा पुलिस एरिया में एक रोड एक्सिडेंट हुआ, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में एडमिट कराकर जांच शुरू की। छानबीन के दौरान कोलकाता की ट्रैफिक पुलिस घायलों की जेब में मिले पहचान पत्र पर दर्ज पते तांगरा PS एरिया के 21 सी में पहुंची। वहां एक और शॉक्ड करने वाली घटना पुलिस का इंतजार कर रही थी। पुलिस को उस वक़्त इस बात का अंदाजा नहीं था कि उन्हें एक और बड़ा झटका लगने वाला है। घर में दाखिल होते ही उन्हें तीन महिलाओं के शव मिले, जिनमें से दो की कलाइयां कटी हुई थीं।

दो महिलाओं की कलाइयां कटीं हुई मगर..
मामले की गंभीरता को देखते हुए शहर की पुलिस के होमिसाइड डिपार्टमेंट की एक टीम मौके पर पहुंची। जॉइंट कमिश्नर (क्राइम) भी जल्द ही वहां पहुंच गए। पुलिस को पड़ोसियों ने बताया है कि उन्होंने पिछले कुछ दिनों में इस परिवार के लोगों का व्यवहार सामान्य ही था। ये सभी कभी तनाव में नहीं दिखे। पुलिस बयानों की पुष्टि कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, खासकर उस नाबालिग लड़की का, जिसके शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे।

हत्या या आत्महत्या, पुलिस भी उलझन में कोलकाता पुलिस
कमिश्नर मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि मारी गई महिलाएं और घायल पुरुष सभी छह लोग एक ही परिवार के हैं। अभी यह कहना मुश्किल है कि यह हत्या का मामला है या आत्महत्या का। हादसे में घायल दो पुरुष आईसीयू में हैं। नाबालिग लड़की पर कोई बाहरी चोट नहीं है, इसलिए यह कहना मुश्किल है कि उसकी मौत कैसे हुई? तीन महिलाओं की मौत, जिनमें एक बच्ची भी शामिल है, एक ही घर में मिलना कई सवाल खड़े करता है। पुलिस की जांच अभी शुरुआती दौर में है और अभी यह कहना मुश्किल है कि असल में हुआ क्या था? सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोगों से भी पुलिस पूछताछ करेगी, जिससे उम्मीद है कि कुछ और जानकारी मिल सकेगी। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

Latest articles

महंगाई भत्ते से वंचित होने पर जताया आक्रोश कर्मचारियों का प्रदर्शन

भोपाल।राज्य मंत्रालय सहित पूरे प्रदेश में सोमवार को कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। तृतीय वर्ग...

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

तलवार और पत्थर से हमला कर हत्या की कोशिश

भोपाल।कमला नगर थाना क्षेत्र में एक युवक पर तलवार और पत्थर से हमला कर...

चलती बाइक से छात्र को गिराकर पीटा

भोपाल।निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।...

More like this

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

परीक्षाएं होंगी पारदर्शिता 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर  ।मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से वादा...

युवा देश का भविष्य और राजस्थान का गौरव: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर ।मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और...